फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keep alternative routes ready in case of heavy crowds at the Kashi Vishwanath Temple.

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ अधिक होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्ग

Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Keep alternative routes ready in case of heavy crowds at the Kashi Vishwanath Temple.
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ अधिक होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग और अतिरिक्त पुलिस बल पहले से तैयार रखने को कहा गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, लाइन प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने मंदिर के गेट नंबर-4 से मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखा। इस दौरान मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, ड्यूटी पॉइंट्स और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

गेट नंबर-4 से मैदागिन मार्ग पर अवैध अतिक्रमण, ठेला-खोमचा, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अनिल कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा नियमों और यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed