फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kazzakpura Overbridge Delineators installed PWD will also put up four signboards in varanasi

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज: लगेगा डेलीनेटर, चार साइनेज भी लगाएगा PWD, पैदल वालों को मिलेगी सहूलियत; जानें खास

Tue, 16 Dec 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:53 AM IST
सार

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी चालू होने से आसपास के लोगों के साथ ही सारनाथ की ओर जाने वाले वाहन सवार भी जाम में फंस रहे हैं। आरओबी के चालू होने से लोगों को सुगम यातायात की उम्मीद थी, लेकिन रूट डायवर्जन के कारण लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Kazzakpura Overbridge Delineators installed PWD will also put up four signboards in varanasi
कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर डिवाइडर के बीच में डेलीनेटर लगाया जाएगा, जिससे पैदल चलने वालों की आवाजाही सुगम होगी। पैदल और दोपहिया वाहनों के गलत दिशा में चलने से जाम की समस्या हो रही है, जिसे इससे काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इसके साथ ही चार नए साइनेज भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और आदमपुर थाना के साथ कज्जाकपुरा ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के आसपास निरीक्षण किया। अंशुमान मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी को डिवाइडर के बीच डेलीनेटर लगाने के लिए कहा गया है, ताकि पैदल चलने वालों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पैदल और बाइक सवार दोनों ही गलत दिशा में चल रहे थे, जिससे लंबा जाम लग रहा था। इसके समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी को साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुगलसराय, नमो घाट और राजघाट की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए साइनेज लगाए जाएंगे। साथ ही नमो घाट से ओवरब्रिज पर लौटने वाले लोगों के लिए यूटर्न के लिए दूरी के अनुसार चार जगह साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम को रेलवे लाइन पार करने के बाद बायीं तरफ मुड़ने के लिए लेन बनाने, सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने और पेड़ों की छंटाई कराने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज शुरू होने के साथ ही यातायात दबाव बढ़ने से रविवार को भी गोलगड्डा, कज्जाकपुरा और जलालीपुरा मार्ग सुबह से शाम तक जाम की चपेट में रहे। मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण गलियां भी चोक हो गईं। आदमपुर पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद राहगीरों को राहत नहीं मिली। जाम का कारण आरओबी पर वाहनों का चढ़ना और जलालीपुरा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर कज्जाकपुरा से गोलगड्डा की ओर भेजना बताया जा रहा है।

500 मीटर के दायरे में वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस योजना लागू नहीं की जा सकी है। कज्जाकपुरा आरओबी शुरू होने के बाद से गोलगड्डा से कज्जाकपुरा मार्ग पर स्कूली वाहन, ई-बस, पिकअप, कार, ऑटो और बाइक सवार चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों लगा रहे हैं।

हनुमान फाटक निवासी डब्लू. यादव, मनोज कुमार, बाबू सिंह और संजय साव ने बताया कि दो दिनों से लग रहे जाम के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के निवासियों को वाहन लेकर घर से निकलने में भी सोचना पड़ रहा है।

चाची कचौड़ी से दुर्गाकुंड तक वनवे, कूड़ा प्लांट से जल संस्थान मार्ग पर जाम

भेलूपुर और लंका क्षेत्र में डायवर्जन इस तरह किया गया है कि लोगों को कार लेकर आने से पहले भी सोचना पड़ता है। नरिया तिराहे से लंका चौराहे तक केवल एक कट बीएनएस स्कूल के पास दिया गया है। यू-टर्न लेने के लिए लगभग एक किलोमीटर तक वाहन चालकों को जाना पड़ता है। लंका चाची कचौड़ी से संकट मोचन मार्ग और दुर्गाकुंड तक वनवे व्यवस्था लागू है। इस रूट पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। आईपी विजया से भेलूपुर थाने तक तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकते। चेतमणि चौराहे से कमच्छा जाने वाले मार्ग पर शाम के समय यातायात दबाव बढ़ने से जाम लगता है। कूड़ा प्लांट मार्ग से जल संस्थान मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed