फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kazri

कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया घेरि आई ननदी...

Sun, 24 Jul 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
कजरी के आरंभ का वास्तविक काल बताना तो मुश्किल है लेकिन काजर सरीखे सांवरे बादलों को देखकर ही कजरी गायन का उद्भव माना जाता है। यह कहना है लोक गायिका सरोज वर्मा का। कजरी की शैलियों पर शोध कर चुकीं सरोज बताती हैं कि विंध्याचल में कज्जला देवी की आराधना सावन में होती है। स्त्रियां सावन में कजरी गाकर तरह-तरह से उत्सव मनाती हैं।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि सावन में वर्ष भर की उदासी दूर हो जाती है। इस महीने की फुहार में स्त्रियां प्रफुल्लित होती हैं। हथेलियों में मेहंदी रचाकर हाथों में भर बांह हरी चूड़ियां, हरी चुनरी पहनकर झूला झूलते हुए कजरी गाने का मजा ही कुछ और होता है। यह आनंद आपको गंवई परिवेश में ही मिलेगा। जिनके घरों में नई दुल्हन आती है, वहां कजरी-तीज का उत्सव खास होता है।
विज्ञापन


कजरी में ‘कहन’ भी होता है। दो समूहों में सवाल, जवाब को कहन कहते हैं। सरोज बताती हैं कि वैसे तो कजरी बनारस की ही देन है। मिर्जापुर में भी कजरी के अखाड़े रहे हैं। वह गाती हैं- कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया घेरि आई ननदी। बताती हैं कि एक समूह भौजाइयों का होता है तो दूसरा ननदों का। ननद के समूह से जवाब आता है- अबकी खेले जइबे सावन में कजरिया बदरिया घेरि आई भउजी...।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पत्नी अपने पति से वर्षों का करार पूरा करने की जिद कजरी में कैसे करती है, इसकी एक बानगी देखिए- बतिया माना बलम कलकतिया/हमके गढ़ाय दा नथिया ना...। बिन नथिया तोहसे नाहीं बोलबै/ हमके गढ़ाय दा नथिया ना... नाहीं ता होइहें बलम आफतिया...।


वह कहती हैं कि बारिश का समय हो और किसी गरीब की मड़ई का छाजन टपक रहा तो दूसरे तरह की कजरी निकलती है । तब गरीब महिला कजरी में संवाद करती है है- छन्हियां टपकत बा बरसतिया रतिया डाहे सवतिया ना... एक त पवन चले झकझोरि, दूसरे बनल नहरिया ओरी, तीसरे मन के जोरा -जोरी संगवे कई विपतिया ना...। इसी तरह कजरी गंगा दशहरा से शुरू होती है भादों में हरितालिका तीज तक गाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed