फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kayakalp's team took stock of the women's hospital

कायाकल्प की टीम ने महिला अस्पताल का लिया जायजा

Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp's team took stock of the women's hospital
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प की टीम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। शासन स्तर से आई तीन सदस्यीय टीम ने ओपीडी, दवा काउंटर, टीकाकरण कक्ष के साथ ही वार्डों में भर्ती महिलाओं के जांच, इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी सुझाव भी दिए। इससे पहले टीम ने सोमवार को मंडलीय अस्पताल का दौरा किया था।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजाें को किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जांच, इलाज में क्या कमियां हैं। किस तरह के सुधार की गुंजाइश है। मरीजों की जरूरत क्या है। इन सब के मूल्यांकन के लिए ही प्रदेश और केंद्र स्तर से टीम अस्पतालों का दौरा कर रिपोर्ट देती है। रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों को नंबर मिलते हैं। इसके आधार पर सुविधाओं की घोषणा की जाती है। मंगलवार दोपहर में पहुंची कायाकल्प टीम में अलीगढ़ से तरुण भारद्वाज, वीरेंद्र के साथ ही रिटायर्ड सीएमओ डॉ. कल्याणी ने प्रमुख अधीक्षक से जानकारी ली। इसके बाद वार्ड अल्ट्रासाउंड कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, पैथलॉजी, दवा काउंटर, पंजीकरण कक्ष के साथ ही ओपीडी में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भी बात की। इसके बाद टीम के सदस्य वापस लौट गए। सभी को टीम के मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed