केबीसी-12: मन में शंका होने से सही जवाब पता होने पर भी बलिया के सोनू गुप्ता ने छोड़ दिया शो, जीते इतने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति सीजन-12 में बलिया के जिगिरसर ग्राम सभा के सोनू कुमार गुप्ता हॉट सीट पर बैठे। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने सोनू के माता-पिता को बधाई दी है। सोमवार को सोनू का प्रोग्राम समय खत्म हो जाने के कारण रुक गया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि आज 25 लाख की धनराशि वाले 13वें सवाल का सही जवाब जानते हुए भी सोनू ने शो छोड़ दिया। इस बारे में सोनू ने बताया कि सवाल का सही जवाब उनको पता जरूर था, पर मन में शंका थी। इसलिए ऐसा कदम उठाया और 12 लाख 50 हजार की राशि जीतने के बाद सोनू ने शो छोड़ दिया।
दरअसल, वन विभाग में परिचालक रहे परमानंद गुप्ता की तीसरी संतान सोनू का जन्म वर्ष 1990 में हुआ। सोनू के बड़े भाई संजय कुमार गुप्ता भिलाई में काम करते हैं। उनसे बड़ी बहन मंजू गुप्ता का काफी पहले विवाह हो चुका है।
वह हरिद्वार में रहती है। वहीं पर सोनू की छोटी बहन अंजू भी रहती हैं। सोनू के पिता परमानंद गुप्ता ने बताया कि सोनू बचपन से ही प्रतिभाशाली था। उसने महंत राधा कृष्ण इंटर कॉलेज से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की। वह आगे भी पढ़ना चाहता था, पर घर के हालात ठीक न होने से उसे बाहर जाकर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोनू इस समय रायपुर में एक्वा गार्ड कंपनी में हैं। उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व अनीता गुप्ता से हुआ। दोनों का छह वर्ष का एक बेटा संजीव भी है।
सोनू ने अमर उजाला से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि केबीसी देखने के दौरान ही उसके मन में भी प्रोग्राम में भाग लेने की लालसा जगी। इसके लिए ड्यूटी के साथ ही सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का अध्ययन करने लगा। समाचार पत्रों का भी खूब अध्ययन किया।
जो जरूरी लगा उसकी कटिंग भी रखनी भी शुरू की। सोनू ने बताया कि लगातार सात वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद उसे इस वर्ष केबीसी के 12वें सीजन में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का अवसर प्राप्त हुआ।
मंगलवार को पूछे गए सवाल
पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता किस राज्य के उप मुख्यमंत्री बनें
ऑप्शन थे :
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक
सही जवाब-आंध्र प्रदेश
एक ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी के नाम है
गुरबख्श सिंह, लेस्ली क्लॉडियस, बलबीर सिंह सीनियर केशव दत्त
सही जवाब- बलबीर सिंह सीनियर
प्रश्न - वीडियो क्लिप (फिल्म-केसरी) किस युद्ध से संबंधित है
सारागढ़ी का युद्ध, चमकौर की युद्ध, प्लासी का युद्ध, बक्सर का युद्ध
सही जवाब-सारागढ़ी का युद्ध
प्रश्न - कुरमा, मंदार और वासुकी का संबंध किस धार्मिक घटना से संबंधित है
राम रावण युद्ध, कंस वद्ध, समुद्र मंथन, कौरव पांडव युद्ध
उत्पादक खुराक (मात्रा) के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन यानी टीका निर्माता कंपनी कौन सी है
बायोकॉन, सीरम इंस्टिट्यूट, इंडियनइम्युनोलॉजिकल्स, भारत बायोटेक
सही जवाब- सीरम इंस्टिट्यूट
प्रश्न - कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान, श्रीकृष्ण ने बादलों के पीछे सूरज को छिपाकर कौरवों को धोखा दिया,ताकी अर्जुन किसे मार सके
शकुनि, द्रोणाचार्य, दु शासन, जयद्रथ
सही जवाब- जयद्रथ
प्रश्न - दादर, नागर हवेली, दमन और दीव द्वीप ये सभी किस यूरोपीय शक्ति के उपनिवेश थे
डेन मार्क, फ्रांस, ब्रिटेन, पुर्तगाल
सही जवाब-पुर्तगाल
ऑडियो क्लिप में जिस राजनेता की आवाज सुनाई दे रही है, वो किस नेता की है
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी
सही जवाब- समाजवादी पार्टी