फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's Tejveer wins 10th national wrestling medal in Haryana.

Varanasi News: काशी के तेजवीर ने हरियाणा में जीता राष्ट्रीय कुश्ती का 10वां पदक

Mon, 28 Sep 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kashi's Tejveer wins 10th national wrestling medal in Haryana.
वीरलोरिक व्यायामशाला गौराकला के कुश्ती खिलाड़ी तेजीवीर यादव ने हरियाणा के करनाल में हुई ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में 10वां राष्ट्रीय पदक जीत लिया है। वे हर रोज अखाड़े में चार से पांच घंटे अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

उनके प्रदर्शन पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत तेजवीर सिंह यादव ने यह सफलता करनाल में 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में पाई। उन्होंने 24 से 26 सितंबर तक खेली गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि वीरलोरिक व्यायामशाला गौराकला के उस्ताद क्षमा पहलवान ने बताया कि तेजवीर सिंह यादव लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आयोजित नंदनी नगर गोंडा ओपन नेशनल में 70 किलो भार वर्ग रजत पदक, महाराष्ट्र के पुणे सीनियर नेशनल राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में 74 किलो भार वर्ग रजत प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, गोरखनाथ यादव और लालजी यादव आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed