{"_id":"6983a983544f6221ff011540","slug":"kashis-mangal-dal-outclassed-30-teams-from-purvanchal-became-free-shield-kabaddi-champion-varanasi-news-c-20-vns1056-1279940-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी का मंगल दल पूर्वांचल की 30 टीमों पर भारी, बना फ्री शील्ड कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी का मंगल दल पूर्वांचल की 30 टीमों पर भारी, बना फ्री शील्ड कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन
गाजीपुर को 34-14 अंक से हराकर काशी का नव युवक मंगल दल फ्री शील्ड अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बन गया है। ये खिलाड़ी पूर्वांचल की 30 टीमों पर भारी पड़े हैं। विकासखंड के गौरा कला खेल मैदान में आयोजित इस खेल में नव युवक मंगल दल गौराकला की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 20 अंकों का लीड लिया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल की नामचीन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में बनारस और गाजीपुर के अलावा जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर और आजमगढ़ सहित कुल 30 टीमें थीं।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक और शिक्षक नेता अजय सिंह और ग्राम प्रधान राजेश उर्फ राजू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबले में नवयुवक मंडल दल की ओर से साहिल ने 7 अंक, अंकित ने 6, कप्तान सौरभ ने 5 अंक का योगदान दिया। मुकाबले में गाजीपुर की टीम के रेडर अमन कन्नौजिया 7 अंक, कप्तान अनीश के 4 अंक के साथ पूरी टीम मात्र 14 अंक पर ही सिमट गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी कबड्डी के सचिव राजेश ने विजेता टीम को चैंपियन ट्राॅफी के साथ 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राम मनोहर सिंह यादव, मंगल गुप्ता, रामअवध पूर्व प्रधान भुल्लन यादव, प्रधान चंद्रजीत यादव, आरडी यादव आदि उपस्थित रहे।