फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's historic Chitrakoot Ramlila begins with the 'Mukut Pujan' ceremony

Varanasi News: मुकुट पूजन के साथ काशी की ऐतिहासिक चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ

Tue, 06 Oct 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi's historic Chitrakoot Ramlila begins with the 'Mukut Pujan' ceremony
चित्रकूट की रामलीला में मुकुट पूजन। अमर उजाला - फोटो : ARchive
काशी में लगभग 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध श्री चित्रकूट रामलीला का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधान के साथ हुआ। बड़ा गणेश स्थित अयोध्या भवन में श्री चित्रकूट रामलीला समिति के ओर से आयोजित अनुष्ठान में सर्वप्रथम गणेश, वरुण, किरीट, मुकुट एवं रामायण पूजन संपन्न हुआ। पूजनोपरांत प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों ने जनकल्याणार्थ लीला संपादन का संकल्प लेकर मुकुट धारण किया और सिंहासन पर विराजमान हुए। श्रद्धालुओं ने प्रभु के अलौकिक दर्शन कर तुलसी का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में लीला व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय द्वारा की गई महाआरती के साथ प्रथम दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed