{"_id":"669b0227278bb00f9105b1c8","slug":"kashis-daughter-vaishnavi-is-making-her-name-famous-on-the-international-stage-in-chess-varanasi-news-c-20-vns1056-668248-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी:शतरंज में अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन कर रहीं वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी:शतरंज में अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन कर रहीं वैष्णवी
विज्ञापन
काशी की बेटी वैष्णवी प्रकाश अंतरराष्ट्रीय शतरंज में नाम रोशन कर रही हैं। बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए पिता अतुल प्रकाश ने बैंक की नौकरी छोड़ दी। वैष्णवी की मां अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में शिक्षिका हैं। 2014 से 2023 तक लगातार यूपी चैंपियन रह चुकीं वैष्णवी की फिडे रैंकिंग 1630 है।
विद्यापीठ के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी निवासी अतुल प्रकाश ने बताया कि वैष्णवी प्रकाश अब तक 113 मैच खेल चुकी हैं। ज्यादातर में पदक जीता। वैष्णवी ने खेल का ककहरा अपने दादा दिवंगत महेंद्रनाथ श्रीवास्तव से सीखा। कई बार उनके साथ खेलने की जिद करती थीं। जब वह तीन वर्ष की थी तो मोहरों को पहचानने लगी थी। जिलास्तर प्रतियोगिता से शुरू सफर अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंच गया है।
वैष्णवी प्रकाश 2016 से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गई हैं। 2024 में बैंकॉक में शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्लोवाकिया में खेलने के बाद वैष्णवी शुक्रवार को बुडापेस्ट में अंडर-19 वर्ग में खेलने के लिए रवाना हुईं। वैष्णवी ने सरकार से खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। कहा कि अधिक से अधिक मैच खेलने से खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है।