{"_id":"5bddf68bbdec2269685b0a2f","slug":"kashi-viswanath-temple-glimpse-directly-from-airport-and-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट और स्टेशन से सीधे कीजिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, विशेष सुविधा होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट और स्टेशन से सीधे कीजिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, विशेष सुविधा होगी शुरू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर के सुलभ दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ही सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पूजन और दर्शन का शुल्क लेकर सीधे मंदिर पहुंचाया जाएगा।
यह प्रयोग सफल रहा तो वाराणसी रेलवे स्टेशन के साथ ही देश के अन्य चुनिंदा एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। देश विदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
एयरपोर्ट अॅथारिटी से जगह के लिए मंदिर प्रशासन की बातचीत अंतिम चरण में है। यहां मंदिर के कर्मचारी तैनात रहेंगे और विशेष पूजा आदि का शुल्क जमा कर रिसिप्ट देंगे। वहां से श्रद्धालु सीधे मंदिर में पहुंचेंगे और बाबा के दर्शन कर सकेेंगे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अॅथारिटी से बातचीत की जा रही है। जल्द ही यहां हेल्पडेस्क शुरू किया जाएगा। रेलवे से बातचीत कर वहां भी यह सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।