फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwnath temple rad zone caught short circuit fire

काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में आग से मची अफरातफरी

Sat, 20 Jan 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 20 Jan 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
kashi vishwnath temple rad zone caught short circuit fire
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन परिसर में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ती गई। जब तेज आवाज के साथ चिंगारिया निकलने लगी तो क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना मंदिर कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद गेट न.1 ढुंढिराज गणेश से आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन


फिर बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई रुकवाई गई। मगर फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह नौ बजे शनिदेव चैनल प्वॉइंट के ऊपर बिजली के खंभे में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दर्शन के लिए कतार में लगे दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर दर्शनार्थियों का आवागमन पुलिस ने रोक दिया। सूचना के बाद भी मौके पर जब फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची तो अन्नपूर्णा मंदिर में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से लोगो ने आग पर काबू पाया उसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाधिकारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी। काफी देर तक जब टीम नही पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने भी कंट्रोल रूम को जानकारी दी। बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नही पहुंची। इस पर यह सवाल उठता है कि इसमें मंदिर कंट्रोल रूम की लापरवाही है या फायर ब्रिगेड टीम की जो हमेशा क्षेत्र में एक टीम तैनात रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed