फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwnath Dham: Wellness center will run on the lines of PHC in Kashi Vishwanath Dham.

Kashi Vishwnath Dham:काशी विश्वनाथ धाम में पीएचसी की तर्ज पर चलेगा वेलनेस सेंटर

Mon, 01 Apr 2024 08:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwnath Dham: Wellness center will run on the lines of PHC in Kashi Vishwanath Dham.
काशी विश्वनाथ धाम परिसर में वेलनेस सेंटर को पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की तर्ज पर चलाने की तैयारी है। यहां ईसीजी की सुविधा है, लेकिन अब खून की जांच, ब्लड प्रेशर और इमरजेंसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग भी किया जाएगा। 2 बेड भी लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में इसको बढ़ाकर चार तक किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ी है। औसतन हर दिन 3 से 4 लाख लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। तेज धूप से श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की ओर स हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चलाया जा रहा है, जिसको आरोग्य मंदिर नाम दिया गया है। यहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था पहले से ही है। अब इसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के गेट के पास बाहर सड़क पर एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी, ताकि विश्वनाथ धाम स्थित केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालुओं को मंडलीय अस्पताल भेजा जा सके। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


3 जगह विशेष कैंप में शाम 5 बजे तक रहेगी स्वास्थ्य टीम
सीएमओ ने बताया कि तीन जगहों पर विशेष स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया है। यहां मेडिकल ऑफिसर के साथ ही फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स, हेल्पर की डयूटी लगाई गई है। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य टीम श्रद्धालुओं के जांच, इलाज में लगी है। इसमें चितरंजन पार्क, गंगा द्वार के पास और मंदिर के गेट के पास जगह तय कर 15 दिन तक विशेष कैंप चलेगा। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए एडिशनल सीएमओ स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

चार दिन में 25 से अधिक श्रद्धालु हुए बेहोश
काशी विश्वनाथ धाम में चार दिन में दर्शन करने वाले 25 से श्रद्धालु बेहोश हो चुके हैं। धाम के आरोग्य मंदिर में प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इस बीच हर दिन 10 से 12 लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

ललिता घाट, भैरव द्वार और मंदिर चौक पर शुरू हुआ प्याऊ

श्री काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ और गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से ललिता घाट, भैरव द्वार और मंदिर चौक पर अतिरिक्त शीतल जल प्याऊ का इंतजाम किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि धूप और गर्मी से बचाव के लिए अगले 48 घंटों में जर्मन हैंगर और मिस्ट फैन इंस्टाल्ड कर लिया जाएगा। रविवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed