फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath will connect char dham

चार धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग से जुड़ेंगे बाबा विश्वनाथ

Thu, 04 Jan 2018 02:17 PM IST
अनूप ओझा, अमर उजाला, बाराणसी
अनूप ओझा, अमर उजाला, बाराणसी Updated Thu, 04 Jan 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath will connect char dham
मोक्षपुरी काशी में विराजित बाबा विश्वनाथ को देश के सभी प्रमुख तीर्थों से जोड़ा जाएगा। चारों धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अलावा इनमें 51 शक्तिपीठों को भी शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन


तीर्थराज प्रयाग, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में लगने वाले कुंभ और महाकुंभ में स्वर्ण शिखरों वाले बाबा के मुक्तांगन की अनुकृति वाला शिविर लगेगा और विश्वशांति के लिए यज्ञ किए जाएंगे। यह योजना काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने तैयार की है।
विज्ञापन


जल्द ही इस योजना पर पहल की जाएगी। न्यास परिषद ने बाबा विश्वनाथ को चारों धाम बद्रीनाथ, द्वारिकापुरी, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम के अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंगों से जोड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को सब्सिडी देने पर भी होगा विचार

Kashi vishwanath will connect char dham
​इसके तहत चार धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा कराने पर विचार किया जा रहा है। इन धामों और शिवलिंगों की महिमा से काशी की धार्मिक परंपरा, संस्कृति को जोड़कर देश-दुनिया के आस्थावानों को परिचित कराया जाएगा। 

इस योजना को साकार करने के लिए न्यास परिषद की ओर से द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महंतों, कार्यपालक अधिकारियों को पत्र भेजे जाएंगे। काशी से आध्यात्मिक शिष्टमंडल भी भेजे जाएंगे ताकि वहां की पूजा-परंपरा और सेवा के अनुरूप काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को व्यवस्था दी जा सके।

अतिथिगृहों, धर्मशालाओं में ठहरने के अलावा पूजा सामग्री, प्रसाद और योग्य अर्चकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए प्रदेश सरकार से मदद ली जाएगी, ताकि चार धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा को काशी विश्वनाथ से जोड़ा जा सके। मंदिर न्यास चार धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए अपने फंड से श्रद्धालुओं को सब्सिडी देने के लिए भी विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed