{"_id":"61a675e097745452695b8d8a","slug":"kashi-vishwanath-temple-will-remain-closed-for-24-hours-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा बाबा का दरबार, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा बाबा का दरबार, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
Wed, 01 Dec 2021 12:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:35 AM IST
सार
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई और एनामेल पेंट हटाने के लिए बाबा का दरबार 29-30 नवंबर को 12-12 घंटे की बंदी के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। इधर, मंदिर बुधवार से 24 घंटे बंद होने की खबर मिलने के बाद लोग मंगलवार को ही दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहने के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। सुनील वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।
विज्ञापन