फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath temple will be develop on the base of somnath temple

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित होगा काशी विश्वनाथ मंदिर, PMO ने तय की डेडलाइन

Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath temple will be develop on the base of somnath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अब जल्दी ही काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा घाट तक बाबा के दरबार का प्राचीन भव्य रूप अस्तित्व में आ जाएगा। इससे जोड़कर एक सुसज्जित आनंद वन क्षेत्र भी विकसित होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संवारने का संकल्प डीरेका के मंच से जताने के अगले दिन ही राज्य सरकार ने इसके लिए 650 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इसके तहत दर्शनार्थियों के लिए समस्त आवश्यक सुविधाएं विकसित होंगी। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के साथ ही अपना समय भी बिता सकेंगे। पीएम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते इस पर काम भी बहुत तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यहां तक कि इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए पीएमओ ने डेडलाइन 20 अप्रैल तय कर दी है। अधिकारी इस पर दिन रात काम करने में जुट गए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए कई विभागों के अधिकारियों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महत्वाकांशी योजना के तहत मंदिर को सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर पूरे लाल पत्थरों से नागर शैली में तैयार किया जाएगा। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक पूरा क्षेत्र अधिगृहीत किया जाएगा। इसमें मंदिर का सीधा संपर्क गंगा घाट से होगा।

चार विशाल और भव्य प्रवेश द्वारों के साथ मंदिर परिसर को गंगा तक विस्तार देते हुए मंदिर परिसर का वृहद विकास किया जाएगा। प्राचीन काल में यह क्षेत्र आनंद वन के नाम से अस्तित्व में था। ग्रंथों में वर्णित उसी आनंद वन को 20 हजार वर्ग मीटर में पुन: स्थापित किया जाएगा।

मंदिर परिक्षेत्र में मिलने वाली सभी पुरातन प्रतिमाओं की जांच कराकर उनका जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। क्षेत्र के मंदिरों को परिसर में लेकर उनका भी विकास होगा। सभी मंदिरों-प्रतिमाओं की महत्व और इतिहास प्रतिमा के पास शिलापट्ट पर अंकित कराया जाएगा।

पीएम को प्रजेंटेशन के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस प्रोजेक्ट में धन की कमी नहीं पड़ेगी और जरूरत होगी तो और धन दिया जाएगा।

वीडीए सचिव विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर को आनंद वन के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हर विषय से संबंधित विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है। इसके लिए 650 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत हो चुका है।

परियोजना के मुख्य उद्देश्य
- काशी की अजन्मी पौराणिकता को पुन: स्थापित करना
- इस ब्रह्मरसायन के प्राचीन शिवालयों व मंदिरों का जीर्णोंद्धार करना
- जनता को हरिदर्शन सहज और सुलभ एवं श्रेष्ठ कराना
- आनंद वन की परिपाटी को आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण करना

 

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्थापितों को मिलेंगे फ्लैटस

kashi vishwanath temple will be develop on the base of somnath temple
प्रतीकात्मक तस्वीर
विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तार योजना में जिन लोगों को विस्थापित किया जाएगा। उनको मंदिर प्रशासन की ओर से फ्लैट बनाकर दिए जाएंगे। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार हो गई है। पहले चरण में 600 फ्लैट्स बनाने की योजना है।

इसके लिए जमीन भी मंदिर परिसर के बगल में ही चिन्हित कर ली गई है। जरूरत पड़ी तो फ्लैटस की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।
पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तारीकरण योजना में सबसे मूल समस्या उस क्षेत्र के लोगों का विस्थापन था।

इसके लिए काफी बवाल भी चल रहा था। लोगों की मांग थी कि हम अपना घर देने के बाद कहां जाएंगे। इस बवाल से निपटने के लिए ही मंदिर प्रशासन ने सबसे पहले इस समस्या से निपटने का प्लान तैयार किया।

डीरेका में प्रजेंटेशन के दौरान भी जब पीएम के सामने यह बात आई तो उन्होंने इस बारे में पूछा कि विस्थापितों की क्या प्लानिंग है, इनको सुविधा स्वरूप क्या मिलेगा, इस पर सीएम ने उनको फ्लैट्स बनाकर देने की बात कही।

वीडीए सचिव विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर परिक्षेत्र के समीप ही एक जमीन खरीदी गई है, जहां मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस बिल्डिंग के सभी फ्लैटस टू बीएचके  के होंगे, ताकि विस्थापितों को र्कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed