{"_id":"5b79003342c792463b3b50cd","slug":"kashi-vishwanath-temple-vip-worship-facility-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ के दरबार में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शुरू, इतने रुपए देकर मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ के दरबार में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शुरू, इतने रुपए देकर मिलेगी सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
बाबा विश्वनाथ के दर्शन अब लाइन में लगे बगैर ज्यादा तेजी और सहजता से हो सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने शनिवार को वीआईपी दर्शन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया। ट्रायल के तौर पर शुरू कार्ययोजना के तहत 300 रुपये देकर कोई भी श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन कर सकेगा।
दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ऑफलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर शुरू की गई इस क्यूलेस सेवा के लिए बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को नीलकंठ द्वार से प्रवेश मिलेगा। श्रद्धालु इसी रास्ते से बाहर भी आएंगे। श्रद्धालुओं को विशेष लड्डू का प्रसाद और पूजा के लिए मंदिर की ओर से अर्चक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
क्यूलेस दर्शन की व्यवस्था कर रही कंपनी के आईटी एक्सपर्ट सुरेश वर्मा ने बताया कि दर्शनार्थी मंदिर की वेबसाइट www.shrikashivishvanath.org पर वीआईपी दर्शन के लिए बुकिंग करा सकते हैं। अन्य वेबसाइट www.shrikashivishvanathdarshan.com पर भी बुकिंग कराई जा सकती है। नीलकंठ द्वार पर स्थापित की गई हेल्प डेस्क से ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विशाल सिंह का कहना है कि तीन सौ रुपये शुल्क पर क्यूलेस सर्विस शुरू कर दी गई है। ट्रायल के तौर पर शुरू इस सेवा के तहत एक घंटे में 30 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस की वेबसाइट से श्रद्धालु करा रहे ऑनलाइन पंजीकरण
demo pic
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए वाराणसी पुलिस की ओर से शुरू की गई वेबसाइट mahadevdarshan.org पर लोग पंजीकरण करा रहे हैं। इतना ही नही अब तक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद सैकड़ों लोग दर्शन-पूजन कर चुके हैं।
एसपी सुरक्षा शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले लोगों को छत्ताद्वार से प्रवेश दिया जाता है। उनकी लाइन अलग रहती है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के दौरान लोगों को नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी की जानकारी देनी होगी। अभी यह वेबसाइट ट्रॉयल के रूप में चल रही है।
बता दें कि श्रद्धालुओं को mahadevdarshan.org वेब पेज पर जाकर अपना विवरण भरना होगा। तिथि और समय का विकल्प क्लिक करने के बाद अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल और दर्शन करने वालों की संख्या का विवरण भर कर स्लिप का प्रिंट ले लें, क्योंकि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।