{"_id":"66efb2072a5c389f6d0e23ea","slug":"kashi-vishwanath-temple-security-of-will-be-modern-in-varanasi-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanth Dham: और आधुनिक होगी काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा, विशेषज्ञों की सलाह के बाद होंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanth Dham: और आधुनिक होगी काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा, विशेषज्ञों की सलाह के बाद होंगे बदलाव
Sun, 22 Sep 2024 11:28 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:28 AM IST
सार
Kashi Vishwanth Dham : काशी विश्वनाथ धाम में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की योजना है। यहां विशेषज्ञों की सलाह के बाद सुरक्षा व संरक्षा के इंतजाम में बदलाव होंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा और आधुनिक किया जाएगा। मंदिर में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद पूरे परिसर की बिजली, पानी और यात्री सुरक्षा के लिए इंतजाम को नए सिरे से करने की तैयारी है। सुरक्षा और संरक्षा के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। विशेषज्ञों की राय के आधार पर पूरे परिसर के सुरक्षा इंतजाम में बदलाव भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था के इंतजाम अत्याधुनिक बनाए गए हैं। बिजली और आग से बचाव के लिए पूरे परिसर को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने अभी तक वर्तमान सत्र में तीन बार फायर और सेफ्टी ऑडिट भी कराया है। गुरुवार को मंदिर के झरोखे के पास शॉर्ट सर्किट की घटना को मंदिर प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर में बिजली और आग से बचाव की एसओपी की समीक्षा कराई जाएगी। विशेषज्ञों से राय और परिसर के निरीक्षण के बाद नई एसओपी लागू की जाएगी।