{"_id":"5bed6036bdec2269351dd1b7","slug":"kashi-vishwanath-temple-devotees-get-special-facility-from-dev-deepawali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: आज शाम से विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, सीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: आज शाम से विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, सीएम करेंगे शुभारंभ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
गत वर्ष की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को देव दीपावली से विशेष सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं के लिए लॉकर सुविधा के साथ ही महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। गेट नंबर चार को चौड़ा कर श्रद्धालुओं के लिए खोलने की भी तैयारी है। सभी सुविधाओं का लोकार्पण आज देव दीपावली के मौके पर काशी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत सरस्वती फाटक के पास तैयार बहुमंजिला भवन 23 नवंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें डॉरमेट्री के अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग टॉयलेट के साथ ही लॉकर की व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों की फीडिंग कराने और डायपर बदलने की व्यवस्था होगी।
दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल भवन के अंदर जाने के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सात फीट के गेट नंबर चार को 20 फीट किया जा रहा है। यही नहीं, दूरदराज से बाबा के दर्शन के लिए आने वालों को सुविधा पूर्वक पूजा कराने के लिए पूर्व सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती फाटक पर आधुनिक हेल्प डेस्क बनाया गया है। देव दीपावली से इसे शुरू किया जाएगा।

यादगार अंदाज में आज मनाई जाएगी देव दीपावली
देव दीपावली पर काशी के 16 घाटों पर उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान लोक कलाओं के साथ-साथ सूफी संगीत सहित कई और कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। इसको लेकर गुरुवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही।
देव दीपावली के आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजघाट से करेंगे। राजघाट पर आयोजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री नौका विहार करते हुए अस्सी घाट पर देव दीपावली की छटा निहारेंगे। शासन की ओर से पहली बार 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गंगा की लहरों पर तीन बार लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं हर्षदीप कौर का सूफी गायन होगा। गंगा उस पार रेती पर आतिशबाजी की भी तैयारी है। संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि देव दीपावली पर देश की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होंगे। वहीं विदेशी पर्यटकों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।