फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple declared plastic free Dham in varanasi

Kashi Vishwanath: प्लास्टिक मुक्त धाम घोषित हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर, भक्तों से की जा रही खास अपील

Mon, 11 Aug 2025 02:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 11 Aug 2025 02:53 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Temple: बाबा विश्वनाथ दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे प्लास्टिक की टोकरी या प्लास्टिक का लोटा लेकर मंदिर में प्रवेश न करें।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple declared plastic free Dham in varanasi
दुकानदारों से अपील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त यानी सोमवार से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो घोषित किया गया। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई गई है। भक्तों से भी अपील की जा रही है कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं। वहीं दुकानदारों में बांस की टोकरी और स्टील का लोटा वितरित किया गया है। 

विज्ञापन

 
सोमवार को मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, विशेष कार्याधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में धाम के पास स्थित गेट नंबर 4 से ढुंढ़ीराज एवं माता विशालाक्षी मंदिर क्षेत्र के सभी फूल-माला विक्रेताओं को प्लास्टिक मुक्त धाम अभियान के संबंध में अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


आज से धाम परिसर में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक लेकर प्रवेश करना पूर्णतः वर्जित होगा। प्लास्टिक की टोकरी, प्लास्टिक लोटा इत्यादि सामग्री के साथ भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि मंदिर न्यास निरंतर एक माह से अभियान चला कर प्लास्टिक मुक्ति के लिए प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 7 अगस्त को “प्लास्टिक मुक्त धाम” पहल के अंतर्गत मंदिर न्यास, स्थानीय विधायक नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद कनकलता तिवारी एवं अन्य कई सभासदों द्वारा मंदिर परिसर के दुकानदारों को पारंपरिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया था। इस अवसर पर बांस की टोकरियां एवं स्टील के लोटे वितरित किए गए थे। 

प्लास्टिक मुक्त धाम अभियान के अंतर्गत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से 12 जुलाई से एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा श्रावण मास के अवसर पर “प्लास्टिक मुक्त अभियान” यात्रा का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा गेट नंबर 4 पर स्वागत भी किया गया था। 

उक्त तिथि पर नगर निगम, वाराणसी के जन-जागरूकता यात्रा अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया था। 12 जुलाई की जन-जागरूकता यात्रा का नेतृत्व महापौर अशोक तिवारी एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा किया गया था। उक्त यात्रा में मंदिर द्वार संख्या 4 से मैदागिन तक मंदिर अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed