{"_id":"5c250b50bdec2256d34bcc46","slug":"kashi-vishwanath-temple-corridor-make-strategy-on-map","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के नक्शे पर बनी रणनीति, इन बिंदुओ पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के नक्शे पर बनी रणनीति, इन बिंदुओ पर हुई चर्चा
Fri, 28 Dec 2018 11:06 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
नक्शे को लेकर सुरक्षाधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ चर्चा करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के नक्शे को लेकर वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में गुरुवार को चर्चा की गई। कमिश्नरी में अहमदाबाद से आई टीम के साथ यहां के विभागों और विशेषज्ञों, मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के वे अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने होने वाले निर्माण को देखा हो।
पढ़ें : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का नक्शा फाइनल, शासन लगाएगा अंतिम मुहर
इस दौरान सड़क, बिजली, सीवर और सुरक्षा के लिहाज से भी इस कॉरिडोर के नक्शे पर चर्चा हुई। इसमें सभी अलग-अलग प्लान तैयार कर काम करेंगे। मंदिर कॉरिडोर का नक्शा तय हो चुका है। अब तय की गई भूमि पर ही निर्माण होना है। कहां क्या होना है यह भी नक्शे में तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
पहले चौक में पूजा और दूसरे चौक में श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था शामिल है। तीसरे चौक की चौड़ाई बढ़ाई तो उसमें वेद विद्यालय से लेकर कई तरह के निर्माण का प्रावधान कर दिया गया है। ऐसे में अब कंसलटेंट कंपनी होने वाले निर्माण की डिजाइन तैयार करेगी।

सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी
धरातल का नक्शा बनने के बाद गुरुवार को कमिश्नर ने सड़क, सुरक्षा, बिजली, सीवर के मुद्दों पर चर्चा के लिए मंदिर प्रशासन के अलावा स्थानीय आर्किटेक्ट और विषय विशेषज्ञों को बुलाया और उनको कॉरिडोर का नक्शा बताते हुए आगे होने वाले निर्माण के बारे में जानकारी दी।
जहां एसपी सुरक्षा और सीआरपीएफ के कमांडेंट को परिसर की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। वहीं इस कॉरिडोर में सड़क के अलावा किस ओर से सीवर निकाला जाए, बिजली के तार अंडर ग्राउंड रहे या फिर बाहर रहेंगे, इस पर चर्चा की।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल का कहना है कि अभी जिन विभागों का उस क्षेत्र में रोल है। उनके साथ अहमदाबाद की टीम ने नक्शा साझा किया। फाइनल होने पर इसे आम जनता के बीच लाया जाएगा।