{"_id":"5db014748ebc3e93bc19b7b4","slug":"kashi-vishwanath-temple-beautification-to-acquire-nirmal-math-building-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट की मंजूरी- काशी विश्वनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए ‘निर्मल मठ’ भवन का अधिग्रहण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट की मंजूरी- काशी विश्वनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए ‘निर्मल मठ’ भवन का अधिग्रहण होगा
Wed, 23 Oct 2019 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए लाहौरी टोला स्थित ‘निर्मल मठ’ भवन का अधिग्रहण किया जाएगा। नए निर्मल मठ भवन का निर्माण करने के लिए 400-500 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मंगलवार को आयोजित योगी कैबिनेट की बैठक में निर्मल मठ भवन अधिग्रहण (खरीदने) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर विस्तार के लिए आर्किटेक्ट ने लाहौरी टोला स्थित निर्मल मठ भवन को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। आर्किटेक्ट ने ड्राफ्ट प्लान में अधिसूचित क्षेत्र से बाहर सटे एवं आस-पास के भवनों को जल्द खरीद कर उन्हें ध्वस्त करने, मलबा हटाने के बाद उपलब्धता के आधार पर निर्मल मठ के लिए 400-500 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
निर्मल मठ को प्लान क्षेत्र से बाहर सटे एवं उसके आस-पास ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि निर्मल मठ ने भी इसकी सहमति दे दी है।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए 296 भवनों और भूखंड के लिए अब तक कुल 398.33 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद द्वारा अब तक कुल 267 संपत्तियां खरीदी गई है। इसमें से 247 भवनों को ध्वस्त कर उनका मलबा भी हटा दिया गया है।