फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Assault over objection touting Sparsh Darshan victim suffers severe eye injury FIR

काशी विश्वनाथ मंदिर: स्पर्श दर्शन के नाम पर दलाली के विरोध पर मारपीट, आंख में गंभीर चोट लगी; पांच पर केस

Tue, 08 Sep 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 08 Sep 2026 06:13 AM IST
सार

विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर कथित दलाली का विरोध करने पर बड़ी पियरी निवासी युवक से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। मारपीट में उसकी आंख में चोट आई। चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Assault over objection touting Sparsh Darshan victim suffers severe eye injury FIR
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर कथित दलाली का विरोध करने पर दीपक सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। मामले में सोमवार को चौक थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बड़ी पियरी निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कुछ लोग कथित तौर पर अवैध रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर दलाली में लिप्त हैं। दीपक के अनुसार, उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे नाराज हो गए और उसे धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों पहले भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसकी एक आंख में चोट लग गई।
विज्ञापन


दीपक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर चौक थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के अनुसार, मामले में कमल तिवारी, गुलाब शर्मा, अजय शर्मा उर्फ छोटू, तुषार शर्मा और उदय शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, कमल तिवारी को व्यापार मंडल का सदस्य बताया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे को सौंपी है। जांच अधिकारी घटना से जुड़े साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर कथित दलाली के आरोप और उसके विरोध में मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच पर नजर बनी हुई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed