फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple area declared no polythene zones

काशी विश्वनाथ मंदिर की 500 मीटर परिधि अब नो पॉलिथीन जोन, प्रयोग करते पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई

Tue, 19 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 10:43 AM IST
सार

 declared no polythene zone

विज्ञापन
Kashi vishwanath temple area declared no polythene zones

विस्तार

पॉलिथीन के खिलाफ देश भर में चल रही लड़ाई में अब काशी विश्वनाथ मंदिर बडे़ अभियान का साक्षी होगा। काशी पुराधिपति की नगरी में 19 जून से पालीथिन को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के 500 मीटर की परिधि में पॉलिथीन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः जल्द सामने आएगा काशी विश्वनाथ का वर्चुअल लुक, PMO के निर्देश पर चल रहा काम
विज्ञापन


अब नगर निगम की ओर से यह पूरा क्षेत्र नो पॉलिथीन जोन घोषित किया गया है। बाबा दरबार से लेकर गंगा घाट तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इसमें पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण और साफ-सफाई पर देशभर में किरकिरी के बाद वाराणसी में हमारा लक्ष्य, काशी स्वच्छ अभियान को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की स्वच्छता को मॉडल के रूप में पूरे जिले में इसे लागू कराया जाएगा।


पढ़ेंः काशी विश्वनाथ मंदिर में भी होंगे VIP दर्शन, इतने रुपए देकर श्रद्धालु ले सकेंगे लाभ

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की पहल पर नगर निगम ने काशी विश्वनाथ परिसर को नो पॉलिथीन जोन घोषित किया है। इसमें पालीथिन की बिक्री और उपयोग करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ऐसा करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक नो पॉलिथीन जोन घोषित किया गया है। नगर निगम की टीम ने ललिता, दशाश्वेमध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर भी यह प्रतिबंध प्रभावी किया है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए दंडात्मक, जागरूकता और इससे जुड़े अन्य अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed