{"_id":"5c163685bdec2253f10a269f","slug":"kashi-vishwanath-temple-and-ganga-aarti-will-be-more-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती और खास बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती और खास बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने दी मंजूरी
Sun, 16 Dec 2018 04:57 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती को ज्यादा दृश्यमान बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने तीन करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें घाटों पर अत्याधुनिक एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा मान महल में तैयार हो रहे ऑडियो विजुअल म्यूजियम को स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
संस्कृति मंत्रालय गंगा घाट और मान महल में डेढ़ डेढ़ करोड़ की दो परियोजनाओं पर काम करेगा। दरअसल, गंगा घाटों पर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को गंगा आरती सही तरीके से नहीं दिखती। ऐसे में घाटों पर चारों तरफ एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि घाट पर मौजूद हर व्यक्ति को आरती दिखे। इसी सिस्टम में काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का लाइव दिखाया जाएगा।
ऐसे ही मान महल में तैयार होने वाले ऑडियो विजुअल म्यूजियम में गंगा आरती, काशी विश्वनाथ की आरती के साथ ही काशी के क्रमिक विकास के साथ-साथ अन्य पौराणिक संस्कृति के विकास की झलक भी देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। इसके अलावा घाटों पर साफ सफाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।