{"_id":"69f896304fb81d6576085f99","slug":"kashi-vishwanath-mandir-vip-devotees-flocking-to-have-darshan-of-baba-during-brahma-muhurat-morning-slots-full-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी भक्तों को भा रहा ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का दर्शन, सुबह के सुगम दर्शन के स्लॉट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी भक्तों को भा रहा ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का दर्शन, सुबह के सुगम दर्शन के स्लॉट फुल
Mon, 04 May 2026 06:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 04 May 2026 06:21 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में वीआईपी भक्तों को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का दर्शन भा रहा है। यही वजह है कि विश्वनाथ मंदिर में सुबह के मुकाबले दोपहर-शाम में दोगुने टिकट खाली हैं, लेकिन सुबह के स्लाट फुल हैं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं के बीच ब्रह्म मुहूर्त में बाबा के दर्शन-पूजन का विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि सुबह 4 बजे से 7 बजे तक के सुगम दर्शन के स्लॉट सबसे पहले हाउसफुल हो जा रहे हैं। आगामी एक सप्ताह में पांच दिनों तक सुबह के स्लॉट में एक भी टिकट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग के आंकड़ों के अनुसार, मंदिर में सुगम दर्शनार्थियों की सबसे अधिक भीड़ भोर 4 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक रहती है। इसी दौरान सबसे ज्यादा वीआईपी श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसके विपरीत दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक दबाव सबसे कम रहता है, जबकि शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच एक बार फिर भीड़ बढ़ने लगती है। रविवार रात मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 4 मई को सुबह 4 से 6 बजे और 6 से 7 बजे के स्लॉट पूरी तरह फुल थे।
विज्ञापन
वहीं 5, 6, 9, 10 और 11 मई को भी सुबह 4 से 6 बजे तक के स्लॉट में एक भी टिकट उपलब्ध नहीं था। स्थिति यह है कि दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक के स्लॉट में टिकटों की उपलब्धता सुबह के स्लॉट की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। रविवार को जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को मंगला आरती से लेकर सुबह 11 बजे तक 543 टिकट उपलब्ध थे, जबकि इसके बाद शाम 7 बजे तक 1220 टिकट खाली थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; तय रूट से गंगा में चलेंगी नावें: सीपी बोले- हर यात्री हो लाइफ जैकेट से लैस, बढ़ाएं चौकसी; घाटों का निरीक्षण
4 से 9 मई के बीच टिकटों की उपलब्धता (रविवार रात के आंकड़े)
- 4 मई : सुबह 4 से 11 बजे तक छह स्लॉट में 543 टिकट खाली, जबकि 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक 1220 टिकट उपलब्ध।
- 5 मई : सुबह 4 से 11 बजे तक 1064 टिकट, जबकि दोपहर 12:30 से शाम 7 बजे तक 1359 टिकट खाली।
- 6 मई : पहले छह स्लॉट में 1082 और दूसरे छह स्लॉट में 1398 टिकट उपलब्ध।
- 7 मई : सुबह 11 बजे तक 1120 टिकट और इसके बाद शाम 7 बजे तक 1326 टिकट खाली।
- 8 मई : सुबह के छह घंटों में 1074 और दोपहर-शाम के स्लॉट में 1335 टिकट उपलब्ध।
- 9 मई : सुबह 4 से 11 बजे तक 890 और दोपहर 12:30 से शाम 7 बजे तक 1245 टिकट खाली।