फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath Dham will be divided three zones and two more entry gates built in Sawan Proposal meeting

सावन: तीन जोन में बंटेगा धाम, बनाए जाएंगे दो और प्रवेश द्वार; भीड़ नियंत्रित को बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Sat, 29 Jun 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

Varanasi News: सावन में आने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से धाम में प्रवेश के लिए दो और द्वार बनाए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन जोन में धाम को बांटा जाएगा। सावन में श्रद्धालुओं को बाबा के झांकी दर्शन होंगे। गर्भगृह के द्वार पर लगाए गए पात्र से ही दूध-जल से अभिषेक होगा। 

विज्ञापन
kashi vishwanath Dham will be divided three zones and two more entry gates built in Sawan Proposal meeting
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का दरबार शिवभक्तों से बम-बम रहेगा। मंदिर प्रशासन ने भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन श्रेणियों में धाम को विभाजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही धाम में प्रवेश के लिए दो और गेट तैयार होंगे। वहीं, सावन में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार खास इंतजाम होंगे। सावन महीने की शुरुआत प्रीति योग और श्रावण नक्षत्र में 22 जुलाई से हो रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए देश ही नहीं दुनिया भर से श्रद्धालु काशी आएंगे। 
विज्ञापन


पिछले साल सावन दो महीने का होने कारण 1.63 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करके नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी बाबा के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धाओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र का कहना है कि इस बार सावन की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव करने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव आगामी सुरक्षा बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

पिछले साल प्रवेश द्वार से ही था निकास का इंतजाम

kashi vishwanath Dham will be divided three zones and two more entry gates built in Sawan Proposal meeting
सावन का महीना आने वाला है। - फोटो : Amar Ujala

पिछले साल सावन में श्रद्धालु जिस द्वार से प्रवेश कर रहे थे उसी द्वार से निकास का भी इंतजाम था। गंगा द्वार से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पूर्वी द्वार से, मैदागिन की ओर से आने वाले दर्शनार्थी उत्तरी द्वार, सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले दर्शनार्थी दक्षिणी द्वार और ढुंढीराज गली की ओर से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से बाबा का दर्शन कर रहे थे।

मंगला आरती और सुगम दर्शन के शुल्क में भी होगी बढ़ोतरी
सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शुल्क में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो रहा है। सोमवार को होने वाली मंगला आरती का टिकट 500 रुपये की जगह दो हजार हो सकता है। इसके अलावा सुगम दर्शन, रुद्राभिषेक, संन्यासी भोग और सावन के शृंगार का शुल्क भी बढ़ने की संभावनाएं हैं। 

सावन में सुगम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये, मंगला आरती के लिए 1000 रुपये, मध्याह्न भोग आरती के लिए 500 रुपये, सप्तर्षि आरती के लिए 500, भोग आरती के लिए 500 रुपये देने पड़ सकते हैं। इसी तरह एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 4500 रुपये शुल्क निर्धारित हो सकते हैं। 

वहीं सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन के लिए 750 रुपये, मंगला आरती के लिए 2000 रुपये, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 3000 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 7500 रुपये और शृंगार के लिए 20 हजार रुपये शुल्क देने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed