फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham: PM Modi will interact with saints after inauguration Sri Sri Ravi Shankar and Jaggi Vasudev will be present

काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण के बाद संतों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, श्रीश्री रविशंकर और जग्गी वासुदेव रहेंगे मौजूद

Fri, 26 Nov 2021 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 12:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: PM Modi will interact with saints after inauguration Sri Sri Ravi Shankar and Jaggi Vasudev will be present
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मंदिर चौक में देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर श्रीश्री रविशंकर और जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से 13 दिसंबर के कार्यक्रम की सहमति मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 14 व 15 दिसंबर के कार्यक्रमों में पीएम मोदी की मौजूदगी पर पीएमओ की मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन


सुरसरि से काशीपुराधिपति के भव्य दरबार के एकाकार उत्सव को विश्वव्यापी बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 13 दिसंबर की सुबह से ही दुनियाभर के मंदिरों और मठों में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख शैव संप्रदाय से जुड़े पीठाधीश्वर को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें तमिलनाडु के अधिनाम, कर्नाटक के लिंगायत व वीरशैव और उत्तर के सभी अखाड़ों को शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश के सभी शिवालयों में सजीव प्रसारण के साथ ही प्रसाद वितरण कराया जाएगा। प्रत्येक शहर में सजीव प्रसारण वाले स्थलों पर धर्माचार्यों को शामिल किया जाएगा। पीएम मोदी अनुष्ठान के मुख्य यजमान होंगे और सबसे पहले गंगाजल से बाबा का अभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed