{"_id":"61edafe394074167fd11f1c4","slug":"kashi-vishwanath-dham-panchamrit-material-missing-from-puja-thali-of-baba-at-help-desk-orders-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: हेल्प डेस्क पर बाबा की पूजा की थाली से पंचामृत सामग्री नदारद, श्रद्धालुओं की शिकायत पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: हेल्प डेस्क पर बाबा की पूजा की थाली से पंचामृत सामग्री नदारद, श्रद्धालुओं की शिकायत पर जांच के आदेश
Mon, 24 Jan 2022 10:10 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:10 AM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा के अभिषेक के लिए पूजन सामग्री की थाल से पंचामृत अभिषेक सामग्री नदारद है। इसके बाद भी अभिषेक की दर 450 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
बाबा की पूजा की थाली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा के अभिषेक के लिए पूजन सामग्री की थाल से पंचामृत अभिषेक सामग्री नदारद है। इसके बाद भी अभिषेक की दर 450 रुपये निर्धारित की गई है। रविवार को इस तरह का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ दर्शन के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पहले पूजा थाल में हल्दी, अक्षत, रोली, भस्म-चंदन, भांग, देसी चीनी, शहद, घी, दही, जनेऊ, बेलपत्र, अबीर, कपूर, सुपाड़ी, गुलाब की माला, प्रसाद-मिश्री रहता था। अब इस पूजा की थाल में से पंचामृत की सामग्री को हटा लिया गया है। वहीं गुलाब की माला की जगह गेंदा की रखी जाने लगी है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने जब इस पर आपत्ति जताई तो हेल्प डेस्क से उन्हें बताया गया कि प्रशासन की ओर से मिले आदेश के अनुसार ही अब इस तरह की अभिषेक सामग्री दी जा रही है। दरअसल, मंदिर की ओर से एक शास्त्री से अभिषेक के लिए 450 रुपये शुल्क तय है। इसमें मंदिर शुल्क, पूजा की थाल व शास्त्री की दक्षिणा शामिल है।
विज्ञापन
पूजन की थाली से पंचामृत हटाया जाना गलत
पूजन सामग्री तो कम कर दी गई है लेकिन दर में कोई घटाव नहीं है। इस संबंध में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि कोविड को देखते हुए मात्रा कुछ कम करने पर जरूर विचार किया जा रहा है, लेकिन पूजन की थाली से पंचामृत हटाया जाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।