फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Online booking of darshan aarti closed on Dev Deepawali

काशी विश्वनाथ मंदिर: ऑनलाइन दर्शन और आरती की बुकिंग बंद, देव दीपावली के दो दिन बाद मिलेंगे टिकट

Wed, 13 Nov 2024 09:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Nov 2024 09:10 AM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham: देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में ऑनलाइन दर्शन, आरती, अनुष्ठान की बुकिंग बंद कर दी गई है। वजह है कि देव दीपावली पर दो लाख से ज्यादा भक्तों के मंदिर में दर्शन करने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Online booking of darshan aarti closed on Dev Deepawali
श्री काशी विश्वनाथ धाम का मुख्य परिसर द्वार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ धाम में किसी तरह की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। सुगम दर्शन, चारों पहर की आरती, वर्चुअल और ऑफलाइन रुद्राभिषेक, सभी पूजा, कथा, संन्यासी भोजन, शृंगार आदि कोई कोई भी अनुष्ठान ऑनलाइन बुक नहीं होंगे। वहीं, देव दीपावली से एक दिन पहले और एक दिन बाद एक भी ऑनलाइन टिकट खाली नहीं है। दोनों दिन सुगम दर्शन के सभी 12-12 स्लॉट फुल हो चुके हैं।

विज्ञापन


दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दरबार में नवाएंगे शीश
देव दीपावली पर दो लाख से ज्यादा भक्तों के मंदिर में दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन ने इसे देखते हुए देव दीपावली पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा को बंद कर दिया है। विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया, जो भी टिकट कैंसिल होंगे उनको ही ऑफलाइन बुक किया जाएगा। फिलहाल, अगले तीन दिन तक धाम के सारे टिकट फुल हैं। मंगला आरती, दोपहर की भोग आरती, सप्तऋषि और शृंगार आरती के टिकट खाली नहीं हैं।

विज्ञापन

देव दीपावली के दो दिन बाद मिलेंगे टिकट

देव दीपावली के दो दिन बाद 17 नवंबर को शाम के 5-6 बजे और 6-7 बजे वाली स्लॉट में टिकट खाली हैं। वहीं, 18 नवंबर को सुगम दर्शन के तीन स्लॉट बुक हो चुके हैं। देव दीपावली पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक और पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए भी बुकिंग बंद है। देव दीपावली के एक दिन पहले और बाद के टिकट टिकट खाली हैं।

धाम में आज से देव दीपावली उत्सव शुरू
एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली का उत्सव आज से शुरू हो जाएगा। आज शाम बम बम बोल रहा है काशी गाने वाले नीरज सिंह कॉरिडोर में शिव भक्तों के सामने प्रस्तुतियां देंगे। अगले दिन बाबा धाम को फूलों और झालरों से सजाया जाएगा। उस दिन पितरों की याद में 25 हजार दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed