फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Mumukshu Bhavan desire for salvation will be fulfilled

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ की छांव में पूरी होगी मोक्ष की चाह, 12 से शुरू होगा मुमुक्षु भवन

Sun, 07 Aug 2022 03:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 03:29 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में स्थित बाबा बैद्यनाथ भवन का संचालन शुरू हो जाएगा। बनारस का यह तीसरा मुमुक्षु भवन होगा जहां लोग मोक्ष की कामना से रह सकेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Mumukshu Bhavan desire for salvation will be fulfilled
बाबा बैद्यनाथ भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोक्ष की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के धाम में श्रद्धालुओं के मोक्ष की कामना पूरी होगी। 12 अगस्त से धाम क्षेत्र में स्थित बाबा बैद्यनाथ भवन का संचालन शुरू हो जाएगा। देश के कई राज्यों से लोगों ने मुमुक्षु भवन में रहने के लिए संपर्क किया है। बनारस का यह तीसरा मुमुक्षु भवन होगा जहां लोग मोक्ष की कामना से रह सकेंगे।

विज्ञापन


पूरी तरह से निशुल्क बाबा के धाम के मुमुक्षु भवन में श्रद्धालु अंतिम सांस तक निवास कर सकेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में संचालित होने वाले मुमुक्षु भवन (बैद्यनाथ भवन) का काम मुंबई की तारा संस्था ने संभाल लिया है। देश भर के कई राज्यों से मुमुक्षु भवन में निवास के लिए पूछताछ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 काशीवास के साथ ही मोक्ष की कामना
40 लोगों की क्षमता वाले बैजनाथ भवन में 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों को रहने की व्यवस्था रहेगी। काशीवास के साथ ही मोक्ष की कामना के लिए रहने वाले बुजुर्गों को यहां पूरी तरह से निशुल्क इंतजाम किए गए हैं। मुमुक्षु भवन में प्रवास करने वाले श्रद्धालु नियमित गंगा स्नान के साथ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उनके लिए रामचरित मानस, शिव महापुराण कथा और भजन-कीर्तन का भी इंतजाम किया गया है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही गंगा छोर पर रैंप और एस्कलेटर की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की वेबसाइट पर मुमुक्षु भवन के संचालन की जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। 

दो मंजिला है मुमुक्षु भवन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में गंगा के छोर पर बने दो मंजिला भवन मुमुक्षु भवन को 1161 वर्ग मीटर में निर्मित किया गया है। इसमें मोक्ष की कामना से 40 बुजुर्गों के रहने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए मेडिकल बेड लगाए गए हैं और परिसर में ही चिकित्सक की भी व्यवस्था होगी। बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो सकेगी।

अशक्त बुजुर्गों के लिए रहेगा केयर टेकर

तारा संस्था के स्थानीय प्रबंधक कौमुदीकांत आमेटा ने बताया कि परिजनों और बुजुर्ग की सहमति के बाद पहचान पत्र के आधार पर बुजुर्गों को यहां रखा जाएगा। यहां बुजुर्गों के लिए मेडिकल सुविधा के साथ ही केयर टेकर का भी इंतजाम किया गया है। अशक्त बुजुर्गों के लिए केयर टेकर रखे जाएंगे और वह उनके खाने-पीने, कपड़े धोने के साथ ही उनकी देखभाल करेंगे।

यहां आने के बाद बार-बार घर जाने की इजाजत नहीं रहेगी। मुमुक्षु भवन छोड़कर जाने वाले को दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुमुक्षु भवन के बाद मानसरोवर (कैफेटैरिया), महाकालेश्वर (टीएफसी) और इंपोरियम को भी शुरू कर दिया जाएगा।

अस्सी और गोदौलिया पर पहले से है मुमुक्षु भवन

Kashi Vishwanath Dham Mumukshu Bhavan desire for salvation will be fulfilled
गोदौलिया पर पहले से है मुमुक्षु भवन - फोटो : अमर उजाला

अस्सी और गोदौलिया क्षेत्र में पहले से मुमुक्षु भवन संचालित हो रहा है। अस्सी के मुमुक्षु भवन में मोक्षार्थियों के अलावा वृद्धजन भी आकर रहते हैं। गोदौलिया स्थित काशी लाभ मुक्ति भवन में मोक्षार्थी को 15 दिन के लिए कमरा दिया जाता है। निर्धारित अवधि बीतने के बाद मोक्षार्थी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे वापस लौटा दिया जाता है। वहीं अगर मोक्षार्थी की स्थिति गंभीर है तो उसे और 15 दिन की मोहलत मिलती है। मोक्षार्थी को निशुल्क रहने को कमरा मिलता है।

सावन बाद गुलजार होगा बाबा के धाम का बाजार

Kashi Vishwanath Dham Mumukshu Bhavan desire for salvation will be fulfilled
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

 श्री काशी विश्वनाथ धाम में बनने वाला बाजार सावन के बाद गुलजार होगा। मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। धाम की दुकानें धीरे-धीरे सजने लगी हैं। दुकानों के आवंटन का काम अंतिम चरण में चल रहा है। धाम क्षेत्र में खाने-पीने की दुकानों पर केवल ब्रांडेड और डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ ही बेचने की अनुमति रहेगी। 

काशी विश्वनाथ धाम का परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया है। सावन के 15 दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की संख्या को देख मंदिर प्रशासन बेहद उत्साहित है। दुकानों को जल्द से जल्द शुरू करने की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। धाम क्षेत्र से लेकर गंगा किनारे तक खुलने वाली खानपान की दुकानों के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को आवंटन किया गया है।

बाकी दुकानों के आवंटन का काम अंतिम दौर में चल रहा है। धाम क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फूड चेन के आउटलेट खुलेंगे। खास बात यह है कि इन सभी दुकानों पर पकाने की सुविधा नहीं होगी। ग्राहकों को केवल डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएंगे। धाम क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

गंगा किनारे खुलने वाले कैफेटेरिया का स्वरूप भी अब तैयार हो चुका है। इसके साथ ही धाम क्षेत्र में सफाई करने वाली कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि ई टेंडर के माध्यम से लगातार दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। कई सुविधाओं के लिए कंपनियों का आवंटन कर दिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed