काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: 22 आईपीएस के कंधे पर होगी प्रधानमंत्री मोदी की अभेद्य सुरक्षा, पुलिस आयुक्त ने की ये अपील
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। 13 दिसंबर को वैवाहिक लग्नों के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने शहरवासियों से एक अपील की है।
विस्तार
बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी कश्मिनरेट और ग्रामीण पुलिस के 22 आईपीएस के कंधे पर रहेगी। शनिवार को एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एएसएल की हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और रूट का खाका खींचा। रात में ही एसपीजी अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम के सुरक्षा का निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं रविवार को फ्लीट की ग्रैंड रिहर्सल भी की जाएगी।
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के रूट पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। कमिश्नरेट में इसकी कमान 17 आईपीएस और ग्रामीण में पांच आईपीएस संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमिश्नरेट में 25 एडिशनल एसपी, 60 डिप्टी एसपी, छह कंपनी पीएसी, चार कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, 400 एसआई, इंस्पेक्टर और 2500 पुलिसकर्मी, तीन बटालियन एनडीआरएफ भी मुस्तैद रहेगी।
एयरपोर्ट से लेकर चौबेपुर कार्यक्रम स्थल तक पांच आईपीएस, नौ डीएसपी, छह कंपनी पीएसी, 500 दरोगा और इंस्पेक्टर, दो टीआई, 150 महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक व कई पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा एसपीजी सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम के धाम में प्रवेश करते ही मंत्रोच्चार से गूंजेगा बनारस, घाट से गर्भगृह तक संत करेंगे रुद्री पाठ
पीएम की फ्लीट गुजरने के बाद निकालें बरात
प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल होने वाली गाड़ियां भी शनिवार को पुलिस लाइन में पहुंच गई। 13 दिसंबर को वैवाहिक लग्न भी तेज है। ऐसे में शाम के समय गंगा आरती देखने के बाद प्रधानमंत्री जब बरेका गेस्ट हाउस पहुंच जाएं तब बरात निकाली जाए। इसकी अपील पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने की है।
उन्होंने बताया कि दुकानें और बाजार सभी खुले रहेंगे। हालांकि बैरिकेडिंग के अंदर ही लोगों को रहना होगा। वहीं पीएम की फ्लीट जब गुजरेगी तो छतों से पुष्पवर्षा करने पर पूरी तरह से मनाही रहेगी।
एयरपोर्ट पर 200 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, इंट्री पास पर रोक
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मुमताज अली द्वारा तैयार विशेष अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन, देखें तस्वीरें
कैंट स्टेशन पर जीआरपी के 93 पुलिसकर्मियों की तैनाती
बरेका के प्रशासनिक भवन और सिनेमा हॉल को सजाया गया
बरेका प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष और सिनेमा हॉल को मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक भवन के पिछले हिस्से में मुख्यमंत्रियों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। सफाई के लिए गेस्ट हाउस में 50 सफाई कर्मियों की बराबर ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
ऑफिसर्स गेस्ट हाउस को एसपीजी ने कब्जे में लिया
बरेका में आफिसर्स गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरेंगे। जिस कमरे में प्रधानमंत्री ठहरेंगे उसमें लाइट, बेड, बिस्तर बेहतर और फर्श पर नई कालीन भी बिछाई गई हैं। बरेका स्थित रेलवे स्टेडियम में प्रधानमंत्री के हेलिकाप्टर उतरने के लिए तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं।
पार्किंग स्थल एक और दो में 9.30 बजे तक रखे जाएंगे वाहन
पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का निर्धारण किया है। इन सभी पार्किंगों को छह नंबरों में बांटा गया है। इनमें से पार्किंग एक और दो में सुबह 9.30 बजे तक ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी। पार्किंग नंबर एक टाउन हाले में खडे़ पास लगे वाहनों को ही गोदौलिया से मैदागिन जाने की अनुमति होगी।
वहीं पार्किंग नंबर दो बेनियाबाग पार्किंग से पास वाले वाहनों को गोदौलिया चौराहे पर लोगों को उतारकर वापस बेनिया पार्किंग के लिए जाएंगे। वहीं विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों जिनमें बाबतपुर, गिलट बाजार से होते हुए चौकाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को लहुराबीर होते हुए बेनिया बाग पार्किंग में व्यवस्था की गई है।
पड़ाव, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा कालभैरव मंदिर की ओर से मैदागिन आने वाले वाहनों को टाउनहाल पार्किंग, कंपनी बाग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और पीली कोठी नेशनल इंटर कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज से चांदपुर, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए मौदागिन पहुंचने वाले वाहनों के लिए टाउन हाल पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और कंपनीबाग में व्यवस्था की गई है।