{"_id":"680d37ec5c990a5990094b8c","slug":"kashi-vishwanath-dham-devotees-will-be-able-to-watch-worship-of-seven-deities-in-seven-days-through-social-med-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ दरबार में सात दिन में सात देवताओं की वंदना, घर बैठे देखेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ दरबार में सात दिन में सात देवताओं की वंदना, घर बैठे देखेंगे भक्त
Sun, 27 Apr 2025 01:16 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:16 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन व हर गतिविधियों का फोटो और वीडियो मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजन सहित सहित हर तरह की गतिविधियों को भक्त घर बैठे ही देख सकेंगे। अब दिन के अनुसार मान्य देवताओं की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि अब सोमवारीय रुद्राभिषेक वंदना के साथ ही सप्ताह के दिन के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी, बुधवार को गणेश जी की पूजा, बृहस्पतिवार को श्रीसत्यनारायण एवं बद्रीनारायण, शुक्रवार को माता गौरा एवं माता अन्नपूर्णा, शनिवार को शनि देव तथा रविवार के दिन भगवान सूर्य की वंदना के फोटो और वीडियो मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धाम में हिंदू परंपरा एवं मान्यताओं के अनुरूप विशिष्ट तिथियों पर शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विगत एक वर्ष से नियमित आयोजित हो रहे हैं। इनके फोटो और वीडियो मंदिर न्यास के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धालुओं के लिए साझा किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन