फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham devotees record offerings donation of 58.51 crore

रिकॉर्ड: काशी विश्वनाथ धाम में दिल खोलकर श्रद्धालु चढ़ा रहे चढ़ावा, 58.15 करोड़ से अधिक का किया गया दान

Thu, 28 Mar 2024 11:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। पिछले साल के मुकाबले मंदिर की आय में लगभग 191 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में भक्तों के आगमन के साथ ही बाबा विश्वनाथ की आय में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बाबा के दरबार में भक्तों ने 58.15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham devotees record offerings donation of 58.51 crore
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के खजाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में दिल खोलकर दान दिया है। पिछले साल के मुकाबले मंदिर की आय में 191 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाबा विश्वनाथ को श्रद्धालुओं ने 58.15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया है। दो सालों में 13 करोड़ दर्शनार्थियों ने भगवान शिव के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के बाद श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तोड़ आगमन हो रहा है। इससे काशी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं इसकी आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में न्यास में अभी तक का सबसे ज्यादा चढ़ावा चढ़ा है। यह राशि 58.51 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष की आय में लगभग 191 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें कई मूल्यवान वस्तुएं भी शामिल हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 12.84 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वर्ष 2022 में 7.11 करोड़ और साल 2023 में 5.73 करोड़ शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ष             आय
2017-18  20.14 करोड़
2018-19 26.65 करोड़
2019-20 26.43 करोड़
2020-21 11.10 करोड़
2021-22 20.08 करोड़
2022-23 20.08 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed