फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham and Annapurna temple wall dispute resolved

काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर की दीवार का विवाद सुलझा

Mon, 21 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham and Annapurna temple wall dispute resolved
श्री काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर के बीच चल रहा दीवार के विवाद का पटाक्षेप हो गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद दीवार और दरवाजा लगाने पर सहमति बन गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम से अन्नपूर्णा मंदिर में आने के लिए अब उत्तर-दक्षिण दिशा में दरवाजा लगाया जाएगा। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने शासन व प्रशासन को श्रद्धालुओं के हित में उठाए गए इस कदम के लिए साधुवाद दिया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। उन्होंने महंत शंकर पुरी से मुलाकात की और मौके पर निरीक्षण किया। आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद सहमति बन गई। महंत ने बताया कि मैंने श्री काशी विश्वनाथ धाम का कभी विरोध नहीं किया। मैंने बस श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन से गेट का स्थान और आकार बदलने की मांग की थी। शासन व प्रशासन ने मेरी मांग पर ध्यान दिया और हमारी मांगों पर सहमति बन गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बातचीत के जरिए समाधान निकाल लिया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य होंगे। बता दें कि दीवार का निर्माण कार्य महंत ने रुकवा दिया था। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed