फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham about 12 crore devotees visited temple in 22 months CM Yogi worship more than 100 times

काशी विश्वनाथ धाम: 22 महीने में करीब 12 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, 100 से अधिक बार पहुंचे सीएम योगी

Fri, 15 Sep 2023 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक करीब 22 महीने में 11.72 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham about 12 crore devotees visited temple in 22 months CM Yogi worship more than 100 times
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या नित नए कीर्तिमान बना रही है। धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक करीब 22 महीने में 11.72 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाबा के दरबार में सौ से अधिक बार मत्था टेक चुके हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम को धरातल पर उतारते हुए योगी सरकार ने विस्तारित धाम में भक्तों के हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखा है। ताकि, श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए। लोकार्पण के बाद हर महीने कम से कम 31 लाख से अधिक और अधिकतम 95 लाख से अधिक शिव भक्त देवो के देव महादेव के दरबार में शीश नवा रहे हैं।

विज्ञापन

भक्तों के मंदिर तक पहुंचने की राह हुई आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद से रोजाना धाम में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद से अब तक 11 करोड़ 72 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन बाबा के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 20 सितंबर से बनारस स्टेशन से चलेगी वंदे भारत और महानगरी, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Kashi Vishwanath Dham about 12 crore devotees visited temple in 22 months CM Yogi worship more than 100 times
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गर्मी, ठंड और बरसात में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, मैट, कूलर, पीने का पानी, सावन में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर, सभी के लिए चिकित्सा व्यवस्था आदि की व्यवस्था ने शिव भक्तों की मंदिर तक पहुंचने की राह आसान की है।

धाम में मिल रही हैं तमाम सुविधाएं

Kashi Vishwanath Dham about 12 crore devotees visited temple in 22 months CM Yogi worship more than 100 times
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए दुकानों के इंतजाम भी किए गए हैं। धाम परिसर में फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट भी हैं जहां उचित दर पर बिना प्याज और लहसुन का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है और व्रत की थाली भी उपलब्ध है। धाम परिसर में ही रुकने के लिए होटल और काशी दर्शन के लिए टूर पैकेज उपलब्ध हैं। मोक्ष की राह देख रहे वृद्धों के लिए निःशुल्क मुमुक्षु भवन की भी व्यवस्था की गई है।

  • - दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक 74,59,471 श्रद्धालु
  • - 2022 के सावन माह में लगभग 76,81,561 श्रद्धालु
  • - 2023 के सावन माह में 72,02,891 (जुलाई में) 95,62,206 (अगस्त में)
  • - वर्ष 2021 दिसंबर - 48,42,716 दर्शनार्थी
  • - वर्ष 2022 जनवरी से दिसंबर- 7,11,47,210
  • -वर्ष 2023 जनवरी से 11 सितंबर - 4,12,81,823
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed