फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kashi vishwanath corridor inauguration pm modi in varanasi bLW guest house breakfast and dinner menu

PM Modi In Varanasi: बरेका गेस्ट हाउस में प्रवास करेंगे पीएम मोदी, देखिए नाश्ते से लेकर खाने तक का मेन्यू

Mon, 13 Dec 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी प्रवास के दौरान बरेका गेस्ट हाइस में नाश्ते से लेकर खाने तक का मेन्यू तय है। इसमें उनकी पसंद को ध्यान का ध्यान रखा गया है। 

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration pm modi in varanasi bLW guest house breakfast and dinner menu
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों संग पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। सोमवार को पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया जबकि मंगलवार को स्वर्वेद महामंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। सोमवार रात वाराणसी के गेस्ट हाउस में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन


प्रवास के दौरान पीएम मोदी के लिए बरेका गेस्ट हाउस में नाश्ते से लेकर खाने तक का मेन्यू तय कर दिया गया है। मेन्यू में उनकी पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जब भी काशी के दौरे पर आते हैं तो पांच सितारा होटल छोड़कर बरेका गेस्ट हाउस में ही ठहरना पसंद करते हैं। इस बार जब पीएम मोदी गेस्ट हाउस पहुचेंगे तो उन्हें सबसे पहले अदरक इलायची की चाय, पोहा, ढोकला और समोसा परोसा जाएगा।  उसके बाद आराम करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



खाने का मेन्यू
रात में जब गंगा आरती से लौटेंगे तब उन्हें रात के भोजन में दाल, चावल, रोटी, दही, पापड़ अचार, सलाद, दो तरह की सब्जी एक सूखी व एक रसीली (सीजनल) जिसमें आलू, गोभी , मटर , गाजर व अंतिम में गुजराती खिचड़ी या अन्य तरह की मांग आती है तो उस हिसाब से भोजन परोसा जाएगा।
पढ़ेंः पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया काशी कॉरिडोर, ललिता घाट से रविदास घाट तक की नाव से सैर

kashi vishwanath corridor inauguration pm modi in varanasi bLW guest house breakfast and dinner menu
धाम में संबोधति करते पीएम मोदी। - फोटो : twitter @BJP

मंगलवार सुबह नाश्ते में बनारसी कचौड़ी, जलेबी, ढोकला, सैंडविच, टोस्ट, अदरक इलायची की चाय और कुछ मिठाइयां और पीने के लिए गुनगुना पानी देने की व्यवस्था की गई है। इसमें उनके व्रत रहने या अन्य कारणों से बदलाव किया जा सकता है। 

कमरा नंबर 13 है रिजर्व
 प्रधानमंत्री मोदी 2014 में चुनाव जीतने के बाद जब भी वाराणसी में प्रवास किया है तो बनारस रेल कारखाना के गेस्ट हाउस को ही रात्रि विश्राम के लिए चुना है। इस वीआईपी गेस्ट हाउस का कमरा नंबर 13 प्रधानमंत्री मोदी के लिए हमेशा रिजर्व रहता है। इस बार भी इसी कमरे में पीएम मोदी रुकेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
तस्वीरों में भव्यता: गले में रुद्राक्ष और हाथ में गंगाजल, देखिए भोले की भक्ति में डूबे पीएम मोदी का अंदाज

कल होगा मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन

kashi vishwanath corridor inauguration pm modi in varanasi bLW guest house breakfast and dinner menu
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
14 दिसंबर सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा संगठन के काशी वाराणसी महानगर व जिला पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी  बैठक करेंगे। बरेका प्रशासनिक भवन में 10 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन चार घंटे तक चलेगा।

इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्यों और योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed