फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor inauguration fragrance of local and foreign flowers will in vishwanath temple more than 12 tons of flowers order

काशी विश्वनाथ धाम: देशी और विदेशी फूलों की खुशबू से महकेगा बाबा का दरबार, 12 टन से अधिक फूल आएंगे

Fri, 10 Dec 2021 01:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 01:11 AM IST
सार

13 दिसंबर को होने वाले काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को अकल्पनीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगा है। धाम के अलावा शहर के चौराहों पर भी फूलों से सजावट होगी।

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration fragrance of local and foreign flowers will in vishwanath temple  more than 12 tons of flowers order
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है। बाबा धाम महोत्सव के अवसर पर देशी और विदेशी फूलों की खुशबू से महक उठेगा। धाम क्षेत्र को सजाने के लिए पूर्वांचल के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार से फूल मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


धाम के अलावा शहर के चौराहों पर भी फूलों से सजावट होगी। श्री काशी विश्वनाथ का आंगन 13 दिसंबर को ऑरेंज ग्लेडी, अस्टर, कुंद, रजनीगंधा, बनारसी गेंदा और गुलाब से महकेगा। शहर के फूल व्यापारियों को जो ऑर्डर मिले हैं उसमें गेंदा और गुलाब के साथ चमेली, कुंद, स्टार, पॉम, लर, स्टीक, ग्लेडिया (ऑरेंज, रेड और येलो) शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के 33 प्रमुख चौराहों को भी फूलों से सजाया जाएगा
विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण में स्थानीय मंडी को फूल के ऑर्डर दिए जाने से स्थानीय किसान भी खुश हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धाम को सजाने के लिए लगभग 12 टन से अधिक फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के 33 प्रमुख चौराहों को भी फूलों से सजाया जाएगा। सभी फूल वाराणसी, मिर्जापुर के अलावा कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और बिहार से मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा बनारस, विंध्याचल और अयोध्या को जोड़कर बनेगा नया सर्किट

सतरंगी रोशनी से नहाया बाबा का दरबार

kashi vishwanath corridor inauguration fragrance of local and foreign flowers will in vishwanath temple  more than 12 tons of flowers order
प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक सजी फ्लोर लाइटिंग बिखेर रही अलग आभा - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम  सतरंगी रोशनी से सराबोर हो चुका है। कहीं नीली, कहीं सुनहरी तो कहीं सतरंगी रोशनी बिखेरती एलईडी लाइट मंदिर परिसर की भव्यता को चार चांद लगा रही है। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण महोत्सव को अकल्पनीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगा है।

धाम के मंदिरों के शिखर से लेकर जमीन तक स्मार्ट लाइटिंग की रोशनी हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ खींच रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ की आरती के समय घंटियों और डमरूओं की निनाद के साथ रोशनी का संयोजन किया गया है।

धाम तक आने वाले रास्तों पर फ्लोर लाइटिंग लगाई गई है जो श्रद्धालुओं को लाइटिंग के साथ बाबा के गर्भगृह तक लेकर जाएगी। मल्टी कलर लाइट में स्वचालित नीली, सफेद, सुनहरी रंग की रोशनी का रंग बदलने के साथ ही धाम की भव्यता को और निखार रही है। देर शाम को मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु भी बाबा के धाम की अद्भुत सजावट देखकर मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: बरेका के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे पीएम मोदी, पूरे परिसर की हो रही आकर्षक सजावट

रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया रविदास घाट और पार्क

प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर रविदास घाट पर निर्माणाधीन कच्चे रैंप का काम बृहस्पतिवार देर शाम तक पूरा हो गया। नगर निगम की तरफ से रविदास पार्क और घाट पर बने गुंबदों को अच्छी तरह से रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।

पार्क और घाट पर होने वाले विद्युत व्यवस्था को देखने के लिए बिजली विभाग के एक्सईएन, क्षेत्रीय जेई, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ दोपहर को पहुंचे। पार्क में लगे लोहे के ग्रिल और दीवारों पर कलर चढ़ने का काम शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। घाट किनारे जमी शिल्ट की सफाई नगर निगम कर्मी पंप मशीन की मदद से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed