फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor inauguration: cm yogi said Gandhi pain went away after hundred years

सीएम योगी बोले: 100 बाद दूर हुई गांधी जी की पीड़ा, काशी विश्वनाथ धाम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कड़ी

Mon, 13 Dec 2021 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था, इसके बाद उन्होंने धाम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उनसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में महात्मा गांधी को लेकर ये बात कही थी।

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration: cm yogi said Gandhi pain went away after hundred years
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि एक हजार वर्षों में काशी ने जिन विपरीत परिस्थितियों का सामना किया, भारतवासी उसके साक्षी रहे हैं। वर्ष 1777 में इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने बाबा विश्वनाथ की पुनर्स्थापना का प्रयास शुरू किया था।

विज्ञापन


इसमें महाराजा रणजीत सिंह और ग्वालियर की महारानी का भी महती योगदान रहा। आज बाबा के दरबार का भव्य रूप साकार होते पूरा संत समाज अपनी आंखों से देख रहा है। धरती पर आने के बाद मां गंगा हिमालय पर शिव की जटाओं में जकड़ गई थीं या वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर आकर उलझ गई थीं।
विज्ञापन


इस उलझन को पीएम मोदी ने दूर किया है। महात्मा गांधी की वाराणसी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सौ वर्ष पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने काशी की संकरी गलियों और गंदगी को देखकर जो पीड़ा व्यक्त की थी, उसे आज पीएम मोदी ने दूर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी के नाम पर बहुत सारे लोगों ने सत्ता पाने की कोशिश की, लेकिन उनके सपनों को साकार करते हुए बाबा विश्वनाथ के धाम को भव्य रूप पीएम मोदी ने दिया है। पीएम ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक मंच पर पुनर्स्थापित कराया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे दूरदर्शी नेतृत्व के मार्गदर्शन और सानिध्य में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed