फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath corridor Inauguration by pm modi vvip lane in ganga four cruises reserved

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा की लहरों पर प्रधानमंत्री के लिए बनी वीवीआईपी लेन, चार क्रूज को किया गया रिजर्व

Sun, 12 Dec 2021 12:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

गंगा से शिव का एकाकार करा रहे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। करीब 11 बजे पीएम राजघाट से क्रूज पर सवार होकर मां गंगा का स्मरण करते हुए ललिता घाट पहुंचेंगे और मंदिर मणिमाला पर शीश नवाते हुए गर्भगृह में यजमान बनेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor Inauguration by pm modi vvip lane in ganga  four cruises reserved
गंगा में मोटरबोट से अधिकारियों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आएंगे। गंगातट से वो धाम परिसर में प्रवेश करेंगे। जिसके लिए गंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीवीआईपी लेन बनाई गई है। विद्युत झालरों से सजी 250 से अधिक नावों की बैरिकेडिंग होगी। चार क्रूज को प्रधानमंत्री के लिए रिजर्व किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री अलकनंदा क्रूज से पहुंचेंगे, वहीं शाम को गंगा आरती देखने के दौरान स्वामी विवेकानंद क्रूज में सवार रहेंगे। दो और क्रूज मानिक सा और भागीरथी भी प्रधानमंत्री के काफिले में रहेंगे। 13 दिसंबर के दिन सुबह और शाम के समय गंगा में वीवीआईपी लेन के दोनों तरफ नाव, बजड़े और मोटरबोट से बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


घाट किनारे बैरिकेडिंग के अंदर यात्री नाव को संचालन की अनुमति होगी, वहीं रेत की ओर नावों पर सशस्त्र जवान मुस्तैद रहेंगे। जब प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर चलेंगे तो उनके पीछे तीन अन्य क्रूज और मोटरबोट का काफिला होगा। उस पर एसपीजी अधिकारियों की टीम और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शस्त्र से लैस रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक

घाट पर पहुंचने पर होगी चेकिंग

Kashi Vishwanath corridor Inauguration by pm modi vvip lane in ganga  four cruises reserved
गंगा तट पर खड़ा क्रूज - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की तीन बटालियन, जल पुलिस अलर्ट मोड में रहेंगी।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि  प्रधानमंत्री के लिए गंगा में वीवीआईपी लेन बनाई गई है। लेन के दोनों तरफ नाव और मोटरबोट की बैरिकेडिंग रहेगी। प्रधानमंत्री के साथ-साथ बैरिकेडिंग के अंदर लोग भी अपनी यात्रा नाव के जरिए जारी रख सकते हैं। वहीं घाट पर पहुंचने के दौरान चेकिंग सभी की होगी। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: क्रूज पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे इन 12 राज्यों के मुख्यमंत्री

गंगा में लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

सुबह और शाम के समय गंगा में ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। वीआईपी लेन में किसी भी नाव को संचालन की अनुमति नहीं होगी। जब प्रधानमंत्री गंगा घाट पर पहुंचेंगे तो उस समय बगैर चेकिंग किसी को भी घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। घाट किनारे होटल, रेस्टोरेंट और घरों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स शस्त्र के साथ मुस्तैद रहेगी। होटलों, मकान में ठहरे किरायेदारों और मालिकों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। सभी की जानकारियां संबंधित थाने की पुलिस जुटा रही है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: कल इस खास मुहूर्त में पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, फूलों से महकने लगा बाबा का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed