फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor Inauguration pm modi shubh muhurat 13 december baba dham smelling with flowers

काशी विश्वनाथ धाम: आज 20 मिनट के इस शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, फूलों से महकने लगा बाबा का दरबार

Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
सार

सात वार नौ त्योहार वाली काशी अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बाम बोल रही है। गंगा से शिव का एकाकार करा रहे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor Inauguration pm modi shubh muhurat 13 december baba dham smelling with flowers
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए रेवती नक्षत्र में दोपहर में 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। मंडलायुक्त की मांग पर आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने मुहूर्त की सूची तैयार करके भेज दी है। आचार्य द्राविड़ ने इसके पूर्व अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के लिए मुहूर्त दिया था और उसके अनुसार ही पीएम ने मंदिर का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि 13 दिसंबर को रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी में दिन में 1:37 बजे से 1:57 बजे तक श्री 1008 काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह का आयोजन करना शुभ होगा। सोमवार के दिन आठवीं होरा चंद्र की होने से उसमें कार्य करना श्रेयष्कर होगा। इसके साथ ही बन रहा मातंग योग कुल की अभिवृद्धि करेगा।
विज्ञापन


प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व कर्मकांड विधि का अनुष्ठान चंद्रहोरा में प्रारंभ करना शुभ फलदायक होगा। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर में देव दीपावली सरीखा नजारा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धामः इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक

महादेव के भक्तों को पीएम मोदी कल समर्पिंत करेंगे विश्वनाथ धाम

Kashi Vishwanath corridor Inauguration pm modi shubh muhurat 13 december baba dham smelling with flowers
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गंगा से शिव का एकाकार करा रहे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण आज(सोमवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम शनिवार को 33 महीने मशीनों का शोर थमने के साथ ही शांत वातावरण में फूलों से महकने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मां गंगा को साक्षी मानकर 54 हजार वर्गमीटर में बनकर तैयार काशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित करेंगे। 

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मुमताज अली के तैयार किए विशेष अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन, देखें तस्वीरें

वेदमंत्रों के साथ धाम में स्थापित हुए 22 देव विग्रह

Kashi Vishwanath corridor Inauguration pm modi shubh muhurat 13 december baba dham smelling with flowers
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के मणिमाला के मंदिरों में वेद मंत्रोच्चारण के बीच देवविग्रह और शिवलिंगों को मंदिरों में विधि विधान से स्थापित किया गया। काशी और दक्षिण भारत के विद्वानों के आचार्यत्व में 22 देवमूर्तियों को स्थापित किया गया। पुन: प्रतिष्ठा विधि की पूर्णाहुति में चारों वेदों का पारायण हुआ।

काशी विश्वनाथ धाम में महामंडलेश्वर 108 आशुतोष प्रखर महाराज एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की उपस्थिति में देव विग्रह व शिवलिंग अपने स्थान पर पुनर्स्थापित हुए। सांग्वेद विद्यालय एवं गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा की देखरेख में वेदमूर्ति अरुण दीक्षित के आचार्यत्व में पं. विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ एवं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ के मार्गदर्शन में हेमंत मोघे ने 22 देवताओं की पुन:स्थापना की।

इस दौरान के वेंकट रमण घनपाठी, माधव जनार्दन रटाटे, चंद्रशेखर द्राविड़, मदनकृष्ण नागर, जयकृष्ण दीक्षित, सुनील दीक्षित, दत्तात्रेय नारायण रटाटे, अरुण कुमार झा, श्री निवास पुराणिक, कृष्णगोपा शर्मा, राजराजेश्वर द्राविड़, वेंकटेश्वर द्राविड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के यजमान अपर कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र रहे।      
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम के धाम में प्रवेश करते ही मंत्रोच्चार से गूंजेगा बनारस, घाट से गर्भगृह तक संत करेंगे रुद्री पाठ

बनारस में होगा देव दीपावली जैसा नजारा

Kashi Vishwanath corridor Inauguration pm modi shubh muhurat 13 december baba dham smelling with flowers
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर काशीवासियों में उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे। लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजाया गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर वाराणसी के अलावा देश विदेश के विद्वान और साधु-संतों को काशी में आने का न्योता भेजा गया है।

इस दौरान पीएम मोदी के साथ कुल 4000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लाइव प्रसारण के लिए चैनलों के अलावा धार्मिक स्थलों, चौराहों पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से कराया जाएगा। जिससे जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें।

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा: 33 महीने बाद थमा मशीनों का शोर, 13 को पीएम करेंगे लोकार्पण, जानें खास बातें

एक महीने तक होंगे कार्यक्रम, 27 हजार जगहों पर सजीव प्रसारण

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर भाजपा की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। 13 दिसंबर को लोकार्पण के बाद एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूपी में 27 जगहों और पूरे देश में 51 जगहों पर किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकार्पण समारोह में देशभर से 3 हजार धर्माचार्य, साधुसंत, महात्मा एवं विद्वतजन शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed