फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith students dab Abir-gulal flew wildly and danced on Holi songs

Holi 2024: काशी विद्यापीठ में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, होली गीतों पर थिरके छात्र, एक-दूसरे को लगाया रंग

Fri, 22 Mar 2024 02:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 02:08 PM IST
सार

Holi 2024: विद्यापीठ का पूरा कैम्पस अबीर-गुलाल से रंग गया था। सैकड़ों छात्र-छात्राएं होली और भोजपुरी गीतों पर थिरकते रहे। सुरक्षा को लेकर विद्यापीठ प्रशासन बाहरी लोगों पर नजर रखे हुए था। आईकार्ड देखकर ही बच्चों को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था।

विज्ञापन
kashi vidyapith students dab Abir-gulal flew wildly and danced on Holi songs
होली गीतों पर युवाओं ने जमकर लगाए ठुमके। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं न जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी गईं साथ ही गुरुजनों का आशीर्वाद लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


विद्यापीठ का पूरा कैम्पस अबीर-गुलाल से रंग गया था। सैकड़ों छात्र-छात्राएं होली और भोजपुरी गीतों पर थिरकते रहे। सुरक्षा को लेकर विद्यापीठ प्रशासन बाहरी लोगों पर नजर रखे हुए था। आईकार्ड देखकर ही बच्चों को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की गोद में साधु-संतों ने खेली फूलों की होली
मां गंगा की गोद में काशी के साधु-संतों ने होली खेली। बजड़े पर सजी होलियाना मस्ती की महफिल में उन्होंने इसे उत्सवी रंग देते हुए अपने अंदाज में होली का रंग जमाया। विश्व वैदिक सनातन न्यास की ओर से आयोजित होली उत्सव में संत, दंडी संन्यासियों और धर्माचार्यों ने बजड़े पर गुलाब की फूलों से होली खेली। उन्होंने भांग के बने शिवलिंग पर मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर पूजन किया।

भजन गायक जय पांडेय की टीम ने ब्रज व अयोध्या के मशहूर होली भजनों से सराबोर किया। न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि होली का ये त्योहार असत्य पर सत्य की जीत है। लुप्त हो रही संतों और धर्माचार्यों की परंपरागत होली उत्सव को जिंदा रखने की जरूरत है। उत्सव में श्रवण दास, ईश्वरशरण, पांड़ेबाबा, पुरूषोत्तम, अनिल शास्त्री, अवधकिशोर दास आदि रहे। संवाद

गंगा घाटों से गलियों और सड़कों तक तैनात रहेगी पुलिस
होली के दिन सुबह से ही कमिश्नरेट की पुलिस गंगा घाटों से लेकर गलियों और सड़कों तक तैनात रहेगी। होली खेलने के बहाने पर सड़क पर अराजकता करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। शराब पीकर सड़क पर वाहनों से तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले विशेष रूप से पुलिस के निशाने पर होंगे। होलिका दहन की रात भी पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी।

सड़क पर हुड़दंग करने वालों की रात हवालात में बीतेगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा है कि होलिका दहन की रात कमिश्नरेट के सभी चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष और एसीपी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहें। होलिका दहन और होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।


ट्रैफिक पुलिस रात में ब्रेथ एनालाइजर से करेगी चेकिंग
होलिका दहन की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले सड़क हादसे का शिकार न हों, इसके लिए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने भी खास तैयारी की है। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की औचक जांच करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वाले जो भी मिलेंगे, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डिजिटल वॉलंटियर्स की मदद से सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म की निगरानी के लिए कमिश्नरेट का सोशल मीडिया सेल है। इसके अलावा सभी थाना स्तर पर बनाए गए डिजिटल वालंटियर की मदद भी थानाध्यक्ष ले रहे हैं। डिजिटल वालंटियर को कहा गया है कि वह सोशल मीडिया पर अपने क्षेत्र के लोगों की गतिविधि पर नजर रखें। यदि कोई अफवाह फैलाए या किसी को उकसाए तो उसकी तत्काल सूचना अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को तत्काल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed