फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith student union election tomorrow

छात्रसंघ चुनावः काशी विद्यापीठ को कल मिलेगा नया छात्र नेतृत्व

Thu, 02 Nov 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Nov 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith student union election tomorrow
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को कल यानी शुक्रवार को नया छात्र नेतृत्व मिल जाएगा। कल होने वाले मतदान के लिए प्रचार-प्रसार बुधवार शाम ही थम गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले मतदान में इस बार 8133 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


नियमानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू होने के 30 घंटा पहले चुनाव प्रचार थम जाना है। ऐसे में बुधवार को परिसर में विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई-समाजवादी छात्रसभा के संयुक्त पैनल के उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन


इसमें कई बार प्रशासनिक भवन चौराहा, मानविकी संकाय, छात्रावास पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोपहर में मानविकी संकाय के पास भी ऐसा ही हुआ। इसी बीच एक गुट की भीड़ से किसी ने दूसरी तरफ एक चाय का कुल्हड़ फेंक दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस क्या था दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे कुलानुशासक ने दोनों से बातचीत कर मामला सुलझाया। उधर मानविकी संकाय में मतदान के लिए बन रहे बूथ के साथ ही गेट पर बैरीकेडिंग आदि तैयारियां तेज हो गई हैं। 


चुनाव अधिकारी ने बैठक कर बताए नियम
मतदान के दिन ओएमआर शीट कैसा होगा, किस तरह से मतदान करने पर वैध और अवैध माना जाएगा। क्या-क्या नियम हैं। यह सारी जानकारी बुधवार को चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर दिया।


समाज कार्य संकाय में कुलानुशासक की मौजूदगी में हुई बैठक में उन्होंने सभी को मतदान-मतगणना की प्रक्रिया, इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रसंघ चुनाव में हर स्तर पर सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed