{"_id":"59fb0d464f1c1bda538ba66a","slug":"kashi-vidyapith-student-union-election-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनावः काशी विद्यापीठ को कल मिलेगा नया छात्र नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनावः काशी विद्यापीठ को कल मिलेगा नया छात्र नेतृत्व
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 02 Nov 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को कल यानी शुक्रवार को नया छात्र नेतृत्व मिल जाएगा। कल होने वाले मतदान के लिए प्रचार-प्रसार बुधवार शाम ही थम गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले मतदान में इस बार 8133 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
नियमानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू होने के 30 घंटा पहले चुनाव प्रचार थम जाना है। ऐसे में बुधवार को परिसर में विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई-समाजवादी छात्रसभा के संयुक्त पैनल के उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी होती रही।
इसमें कई बार प्रशासनिक भवन चौराहा, मानविकी संकाय, छात्रावास पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोपहर में मानविकी संकाय के पास भी ऐसा ही हुआ। इसी बीच एक गुट की भीड़ से किसी ने दूसरी तरफ एक चाय का कुल्हड़ फेंक दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
बस क्या था दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे कुलानुशासक ने दोनों से बातचीत कर मामला सुलझाया। उधर मानविकी संकाय में मतदान के लिए बन रहे बूथ के साथ ही गेट पर बैरीकेडिंग आदि तैयारियां तेज हो गई हैं।
चुनाव अधिकारी ने बैठक कर बताए नियम
मतदान के दिन ओएमआर शीट कैसा होगा, किस तरह से मतदान करने पर वैध और अवैध माना जाएगा। क्या-क्या नियम हैं। यह सारी जानकारी बुधवार को चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर दिया।
समाज कार्य संकाय में कुलानुशासक की मौजूदगी में हुई बैठक में उन्होंने सभी को मतदान-मतगणना की प्रक्रिया, इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रसंघ चुनाव में हर स्तर पर सहयोग की बात कही।