फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith re entrance test two couples caught exchange OMR sheet

काशी विद्यापीठ में थम नहीं रहा कदाचार, OMR शीट बदलते दो दंपत्ति धराए

Tue, 12 Sep 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 12 Sep 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith re entrance test two couples caught exchange OMR sheet
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : self
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में धांधली के चलते दोबारा कराई जा रहीं तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा में भी गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं। एक दिन पहले LLB की प्रवेश परीक्षा का पर्चा आउट होने के बाद सोमवार को पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा की प्रवेश परीक्षा में दो दंपत्ति OMR शीट बदले पकड़े गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चारों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को काशी विद्यापीठ के सामाजिक विज्ञान संकाय में सुबह 10 बजे से पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा की प्रवेश परीक्षा आयोजित थी। इसमें कुल 582 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्र के एक ही कमरे में दो दंपति भी परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन


इन चारों के रोल नंबर का क्रम ठीक आगे-पीछे था। परीक्षा शुरू हुए करीब 45 मिनट हुए थे कि भजन लाल यादव और सरिता ने एक-दूसरे से ओएमआर शीट बदलने लगे, जिन्हें कक्ष निरीक्षक ने पकड़ जांच की गई तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पीछे बैठे पति-पत्नी सुजीत कुमार यादव और सुनीता को भी ओएमआर शीट बदलने की कोशिश में पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। कुछ देर बाद चीफ प्राक्टर प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय पहुंचे और चारों को कमरे से बाहर लाया गया। फिर पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया।

सवाल ये उठता है कि भजन लाल यादव का नाम ‘बी’ से और सरिता का नाम ‘एस’ से शुरू होता है। ऐसे में दोनों को एक क्रम में रोल नंबर कैसे एलॉट कर दिए गए। इस मामले में रजिस्ट्रार ओमप्रकाश का कहना है कि रोल नंबर के एलॉटमेंट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

हो सकता है कि उन्होंने फार्म एक साथ भरे हों, इसलिए एक क्रम में रोल नंबर एलॉट हो गया हो। उन्होंने बताया कि चारों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 

पर्चा आउट मामले में परदा डाल रहा विश्वविद्यालय

 काशी विद्यापीठ प्रशासन के लिए एलएलबी प्रवेश परीक्षा सिरदर्द बन गई है। छह जून को परिसर और उसके बाहर कराई गई इस परीक्षा में खुलेआम नकल हुई थी। छात्र नेताओं की शिकायत और कई दिन धरना-प्रदर्शन के बाद जांच कराई गई।  जांच समिति ने शिकायतों को सही पाया और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी की संस्तुति के बाद 23 अगस्त के प्रवेश समिति की बैठक में इस परीक्षा को रद्द कर दिया।

अब दुबारा परीक्षा कराई गई तो उसमें मोबाइल से पर्चा का फोटो खींचकर अभ्यर्थी भाग गया। इस अभ्यर्थी को पकड़ा नहीं गया, वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बजाय लीपापोती की जा रही है। 

पिछली बार की गड़बड़ियों से सबक लेते हुए इस बार प्रवेश परीक्षा परिसर में ही कराई गई तो उसमें भी खामियां सामने आई। चाक-चौबंद सुरक्षा, परीक्षा केंद्र पर तलाशी के बाद भी अभ्यर्थी मोबाइल लेकर अंदर चला गया।

परीक्षा शुरू होने के बाद वह न केवल अपना बल्कि दो अन्य अभ्यर्थियों की बुकलेट का पेज फाड़ कर बाथरूम तक गया, कक्ष निरीक्षक को कुछ पता नहीं चल सका। मजे की बात तो यह है कि अभ्यर्थी ने बाथरूम में पेपर की मोबाइल से फोटो खींची और बाहर भेज दी।
सूचना पर शिक्षक और सुरक्षा गार्ड मौके पर गए तो लेकिन उसे पकड़ नहीं सके और मोबाइल लेकर वह दीवार कूद कर भाग गया। 

 ...तो अब कैसे आउट होता है पर्चा 
इस प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पर्चा आउट नहीं हुआ है बल्कि आउट करने से पहले ही अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन के पास न तो वो मोबाइल है जिसमें पर्चा का फोटो खींचा गया और न ही वो अभ्यर्थी जिसने इस घटना को अंजाम दिया।

यही नहीं, अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देने की बात तो दूर, जांच कमेटी भी गठित नहीं की है। यह तब, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन के पास इस अभ्यर्थी के सारे रिकार्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed