{"_id":"592d386c4f1c1bed1abdb2a8","slug":"kashi-vidyapith-protest-by-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठः महामंत्री पर कार्रवाई के विरोध में छात्रसंघ ने बंद कराया प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठः महामंत्री पर कार्रवाई के विरोध में छात्रसंघ ने बंद कराया प्रशासनिक भवन
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 30 May 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन के सामने जमा हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल से नकल करने के मामले में काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ के महामंत्री समीर मिश्रा पर की गई कार्रवाई से नाराज छात्रनेताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप सोनकर के नेतृत्व में छात्रों ने करीब दो घंटे तक प्रशासनिक भवन के सभी गेट बंद कराए रखा। महामंत्री पर कार्रवाई को साजिश बताते हुए कुलपति से शिकायत की।
मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मांग थी कि कुलानुशासक माफी मांगें। कुलपति से बातचीत में छात्रनेताओं ने कुलानुशासक पर साजिशन कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को ध्यान में न रखकर केवल छात्रसंघ पदाधिकारियों की आवाज को दबा रहा है। महामंत्री पर की गई कार्रवाई वापस नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बताया कि कुलपति ने न्याय का भरोसा दिलाया है।