फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith professor attack on home guard

काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, इस कारण हुए नाराज

Mon, 22 Oct 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith professor attack on home guard

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवरतन सिंह के खिलाफ सोमवार को सिगरा थाने में मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय कुमार साव की तहरीर पर की गई है।

होमगार्ड विजय के अनुसार वो विद्यापीठ के गेट नंबर तीन पर ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह सात बजे के लगभग डा. नवरतन सिंह आए और उन्होंने गेट खोलने को कहा। विजय ने बताया कि डॉ. सिंह से उन्होंने कहा कि चीफ प्रॉक्टर का निर्देश है गेट ना खोला जाए। इस वजह से गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन


यह सुनते ही डॉ. सिंह गालीगलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। विजय के अनुसार मारपीट के दौरान ही डॉ. सिंह ने उनकी वर्दी फाड़ दी और धमकाया कि जहां शिकायत करना होगा कर लेना, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय प्रकरण की शिकायत लेकर सिगरा थाने पहुंचे और डॉ. सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed