फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith NAAC grading fall down question rises

काशी विद्यापीठ की नैक में ग्रेडिंग गिरी, साख पर उठा सवाल, विश्वविद्यालय को होगा भारी नुकसान

Fri, 09 Nov 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith NAAC grading fall down question rises
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड मिलने से विश्वविद्यालय प्रशासन मायूस है। उम्मीद से उलट ग्रेडिंग गिरने की वजह से विश्वविद्यालय की साख पर तो सवाल उठा ही है, अब विश्वविद्यालय को सुविधाएं मिलने में भी दिक्कत होगी।
विज्ञापन


ग्रेडिंग गिरने की वजह से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से बजट मिलने में समस्या होगी। यूजीसी अब सुविधाओं में भी कटौती करेगा और इसका सीधा असर विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास पर पड़ेगा।
विज्ञापन


पिछले साल यूजीसी ने 10 करोड़ दिए थे। आगामी शैक्षणिक सत्र में यूजीसी इसे कम कर सकती है। विद्यापीठ से पूर्वांचल के वाराणसी समेत चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और बलिया के कॉलेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

kashi vidyapith NAAC grading fall down question rises
NAAC
विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग गिरने का असर संबद्ध जिलों के महाविद्यालयों की ग्रेडिंग पर भी पड़ सकता है। काशी विद्यापीठ में 24 से 26 सितंबर के बीच नैक मूल्यांकन के लिए पियर टीम ने दौरा किया था।

पिछली बार नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को ‘बी प्लस’ ग्रेड मिला था। इस बार ए ग्रेड मिलने की उम्मीद थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए कोशिश भी की लेकिन बताया जा रहा है कि नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया में हुए बदलाव के चलते विश्वविद्यालय की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या ने बताया कि नैक की ग्रेडिंग इस बार कम हुई है। इस बारे में आईक्यूएसी संग बैठक की जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर कहां कमी रह गई, ग्रेडिंग पर आपत्ति जताई जाए या नहीं, इस पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed