{"_id":"63f61e81896cd58d1f026693","slug":"kashi-vidyapith-graduation-examinations-start-from-27-february-know-about-time-table-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exam Alert: काशी विद्यापीठ की स्नातक की परीक्षाएं 27 फरवरी से, जानें कब जारी होगा टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam Alert: काशी विद्यापीठ की स्नातक की परीक्षाएं 27 फरवरी से, जानें कब जारी होगा टाइम टेबल
Wed, 22 Feb 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:24 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए वाराणसी समेत सभी पांच जिलों में 216 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीडी पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र महाविद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। स्नातक की परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। वाराणसी में 71 केंद्रों पर 68,828 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं चंदौली के 51 केंद्रों पर 30,497, मिर्जापुर के 45 केंद्रों पर 34,338, सोनभद्र के 32 केंद्रों पर 19,813 और भदोही के 17 केंद्रों पर 9,157 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर की परीक्षाएं होली बाद
वहीं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं होली के बाद शुरू होंगी। जल्द ही समय-सारिणी जारी की जाएगी। प्रो. पांडेय ने बताया कि परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन भी कराया जाएगा जिससे कि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकें।
विज्ञापन