फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith convocation 46 gold medals distributed among students in 44 courses

काशी विद्यापीठ: दीक्षांत में पहले दिन मेडल- उपाधि पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे, 46 मेधावियों में 18 छात्राएं

Fri, 20 Dec 2024 12:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Dec 2024 12:59 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह की शुरुआत शुक्रवार सुबह 11 बजे से हुई। इस दौरान छात्र- छात्राओं में काफी उत्सुकता नजर आया। गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों के चेहरे खिल उठे। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith convocation 46 gold medals distributed among students in 44 courses
मेडल और उपाधि पाने वाले छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के दौरान मेडल और उपाधि पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। 20-21 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 44 कोर्स में 46 मेधावियों में स्वर्ण पदक दिया जाना है। इसमें यूजी में आठ और पीजी में 38 मेधावी शामिल हैं। स्वर्ण पदक पाने वालों में 28 छात्र और 18 छात्राएं हैं। ऐसा पहली बार है जब एक ही सत्र में दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 25 सितंबर को मुख्य दीक्षांत समारोह हो चुका है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक भी शामिल हुए। सुबह 11 बजे से समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो. दुर्ग सिंह चौहान रहे। 21 दिसंबर को नैक के पूर्व निदेशक प्रो. एएन राय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे।
विज्ञापन

 
टॉप 10 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
समारोह में स्नातक के आठ पाठ्यक्रमों में आठ स्वर्ण पदक (7 छात्रा एवं 1 छात्र) प्रदान किए गए। जबकि स्नातकोत्तर के 36 पाठ्यक्रमों में 38 स्वर्ण पदक (27 छात्र और 11 छात्र) दिए गए। इसमें एमए (आईआरपीएम) और एमएससी (जीव विज्ञान) में दो विद्यार्थी के समान सीजीपीए होने से दो-दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों को शुक्रवार को दोपहर बाद पंत प्रशासनिक भवन के काउंटर से उपाधि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन्हें मिला स्वर्ण पदक
स्नातक :
आयुशी श्रीवास्तव (एलएलबी), आकांक्षा शुक्ला (बीए), शिवांगी गुप्ता (बीएससी), अंजली यादव (बीएससी कृषि), एकता सिंह (बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस), सरिता शर्मा (बीएफए), सुलेखा कुमारी (बीपीएड) और अभ्युदय सिंह (बीलिब आईएससी)


स्नातकोत्तर : अंजू वर्मा (एमए हिंदी), शीतल राय (एमए अंग्रेजी), आंचल (एमए संस्कृत), शहाना बीबी (एमए उर्दू), दिशा सिंह (एमए दर्शनशास्त्र), संध्या पटेल (एमए इतिहास - आईएचसी), आयशा (मध्यकालीन और आधुनिक), आकांक्षा दोहरे (एमएफए), महिमा (एमलिब आईएससी), चांदनी शर्मा (एमए मास कम्युनिकेशन) समेत 38 मेधावी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed