{"_id":"5ed948458ebc3e90541ffc59","slug":"kashi-vidyapith-city-news-vns5284005170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी हुई फीस वापस नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी हुई फीस वापस नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन की ओर से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग तेजी होती जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को कुलपति से मिलकर फीस वापसी की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कुलपति प्रो. टीएन सिंह से मुलाकात के दौरान एबीवीपी के प्रतिनिधित्व मंडल ने यह मांग की है कि इस वर्ष बढ़ाया हुआ परीक्षा शुल्क विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रख कर वापस लिया जाए।
एबीवीपी ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि इस वर्ष कोरोनो महामारी के चलते मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक रूप से परेशान हैं। कई दिनों से रोजगार बंद होने से एवं आय के स्रोत रुक जाने से कई परिवार शुल्क वृद्धि का बोझ उठा पाने में असमर्थ हैं। एबीवीपी महानगर मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने 11 एवं 12 मई को संपर्क अभियान चलाया था, जिसके अंतर्गत काशी महानगर ने 5,000 विद्यार्थियों से संपर्क किया। इस संपर्क अभियान में कई विद्यार्थियों ने कार्यकर्ताओं को यह बताया कि लॉकडाउन में परिवार का गुजारा पहले ही मांगे हुए राशन से चल रहा है। हम इस वर्ष परीक्षा शुल्क जमा कर पाने में भी असमर्थ हैं और उस पर 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क भरना हमारे लिए बहुत कठिन है।
विद्यार्थी परिषद ने कहा कि हमारी मांग पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों के एक बड़े तबके को दर्शाती है और परीक्षा शुल्क वापसी की मांग अगर तीन दिनों के भीतर नहीं मानी गई तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य विद्यार्थी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान शिवम शाह, कुंदन मिश्रा, गौरव मालवीय, अंकित राय आदि उपस्थित रहे।